कर्नाटक: मस्जिद की छत पर शराब पीने के आरोप में पुलिस कॉन्स्टेबल निलंबित
कर्नाटक के कलबुर्गी में एक पुलिस कॉन्स्टेबल को मस्जिद की छत पर शराब पीने के आरोप में निलंबित कर दिया ...और पढ़ें

(यह तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में एक पुलिस कॉन्स्टेबल को मस्जिद की छत पर शराब पीने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। आरोपी कॉन्स्टेबल की पहचान महागांव पुलिस स्टेशन में तैनात हनुमंत के रूप में हुई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने यह कार्रवाई की।
यह मामला कमलपुर तालुका के हरसूरु गांव का है। ग्रामीणों ने कॉन्स्टेबल हनुमंत को गांव की एक मस्जिद की छत पर शराब पीते देखा और उसका वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल होने और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस विभाग ने तुरंत प्रारंभिक जांच शुरू की।
ड्यूटी पर तैनात था कॉन्स्टेबल
पुलिस के मुताबिक, हरसूरु गांव में एक विवाद के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। कॉन्स्टेबल हनुमंत भी वहीं ड्यूटी पर था, लेकिन उसने ड्यूटी के दौरान ही शराब का सेवन कर लिया।
मामले की शुरुआती जांच में कॉन्स्टेबल द्वारा शराब पीने की बात साबित हुई। इसके बाद कलबुर्गी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अद्दूरू श्रीनिवासुलु ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कॉन्स्टेबल हनुमंत के निलंबन का आदेश जारी कर दिया।
यह भी पढ़ें- कर्नाटक: शिवमोगा में चलती डबल डेकर स्लीपर बस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित
यह भी पढ़ें- कर्नाटक: 'पति को छोड़ने के बदले किया यौन शोषण', दोषी की पत्नी के आरोप के बाद जेल DIG गिरफ्तार
