कर्नाटक: शिवमोगा में चलती डबल डेकर स्लीपर बस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित
कर्नाटक के शिवमोगा में सागर तालुक के मुम्बलु गांव के पास एक डबल डेकर स्लीपर बस में आग लग गई, जिससे बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

कर्नाटक में प्राइवेट बस में लगी आग (फोटो-सोशल मीडिया)
HighLights
शिवमोगा में डबल डेकर स्लीपर बस में लगी आग।
सागर तालुक के मुम्बलु गांव के पास हुई घटना।
चलती बस में आग लगने के बावजूद सभी यात्री सुरक्षित।
डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक के शिवमोगा शहर में एक डबल डेकर स्लीपर बस में आग लग गई। आग की चपेट में आकर गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
यह घटना शिवमोगा में सागर तालुक के मुम्बलु गांव के पास हुई। इस हादसे में गनीमत रही कि कोई यात्रा घायल नहीं हुआ, सभी सुरक्षित हैं।
चलती बस में लगी आग
मुम्बलु गांव के पास चलती हुई प्राइवेट बस में आग लग गई। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं, क्योंकि वे समय रहते बस से बाहर निकलने में कामयाब रहे। आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
बस में आग लगने की घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में बस को पूरी तरह आग से घिरे देखा जा सकता है। बस की आग पर काबू पा लिया है और सभी यात्री सुरक्षित हैं।
यह भी पढ़ें- बेंगलुरु में CJP ने किया 'चप्पल प्रोटेस्ट' का एलान, एक्टर प्रकाश राज भी होंगे शामिल
यह भी पढ़ें- दादा की संपत्ति पर पोते-पोतियों का अधिकार है या नहीं? कर्नाटक हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला
