विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Karnataka News: प्रेमिका के तीन साल की बेटी के साथ दरिंदगी की हद पार, दुष्कर्म के बाद की हत्या

By Jagran NewsEdited By: Shalini Kumari
Published: Wed, 01 Feb 2023 11:11 AM (IST)

कर्नाटक में एक आरोपी ने अपनी प्रेमिका की तीन साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी ने प्रेमिका की बेटी के साथ किया दुष्कर्म।
आरोपी ने प्रेमिका की बेटी के साथ किया दुष्कर्म।

बेंगलुरु, ऑनलाइन डेस्क। कर्नाटक के बेंगलुरु से मानवता को शर्मसार करने वाली एक वारदात सामने आई है। दरअसल, यहां एक व्यक्ति ने तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी। हैरान करने वाली बात तो यह है कि आरोपी बच्ची को जानता था। दरअसल, पीड़िता की मां और आरोपी के बीच पिछले एक साल से प्रेम संबंध था। पीड़िता अपनी मां के साथ अकेली रहती थी। पीड़िता की मां एक कारखाने में काम करती थी।

पार की दरिंदगी की सारी हदें

यह घटना कर्नाटक के पश्चिमी हिस्से में कामाक्षीपाल्य पुलिस थाने की है। कथित पर तौर आरोपी उस वक्त पीड़िता के घर गया जब उसकी मां घर पर नहीं थी। इसके बाद आरोपी ने दरिंगदी की सारी हदें पार कर दी। इतना ही नहीं, मासूम के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने उसकी हत्या भी कर दी। हालांकि, आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मासूम को दुष्कर्म के बाद उतारा मौत के घाट

हाल ही में महाराष्ट्र के ठाणे से एक ऐसी ही घटना सामने आई थी। दरअसल, ठाणे के भिवंडी में एक तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया था। बताया जा रहा है बच्ची के पिता एक कबाड़ की दुकान में काम करते थे और उसकी मां एक बैग बनाने वाली कंपनी में काम करती थी। जब वे शाम को काम से घर लौटे पर पीड़िता के दो भाई घर पर मौजूद थे लेकिन उनकी बेटी गायब थी।

इसके बाद कुछ पड़ोसियों के साथ मिलकर आसपास खोजा गया लेकिन वो नहीं मिली जिसके बाद पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई। पुलिस की टीम ने जब बच्ची की तलाश शुरू की तो सुबह जंगल के पास उस बच्ची का शव मिला जिसे देखकर सबके होश उड़ गए। हालांकि, अज्ञातों के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच एक स्पेशल टीम का गठन किया गया है।

यह भी पढ़ें: Goa: प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन का इस्तेमाल करने के आरोप में रूसी महिला गिरफ्तार, रिसॉर्ट से डिवाइस किया जब्त

Ram Mandir: अयोध्या से पहले गोरखपुर पहुंची दोनों देवशिलाएं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे भव्य स्वागत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।