विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Goa: प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन का इस्तेमाल करने के आरोप में रूसी महिला गिरफ्तार, रिसॉर्ट से डिवाइस किया जब्त

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Wed, 01 Feb 2023 10:17 AM (GMT+05:30)

गोवा पुलिस ने 38 वर्षीय रूसी महिला पर्यटक को प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन का इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

सैटेलाइट फोन का इस्तेमाल करने के आरोप में रूसी महिला गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो)
सैटेलाइट फोन का इस्तेमाल करने के आरोप में रूसी महिला गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो)

पणजी (गोवा), एजेंसी। गोवा पुलिस ने मंगलवार को एक 38 वर्षीय रूसी महिला पर्यटक को प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन का इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है। अधिकारी ने कहा कि दक्षिण गोवा में कोलवा पुलिस ने एक रूसी महिला को गिरफ्तार किया है।

सैटेलाइट का इस्तेमाल करने पर रूसी महिला गिरफ्तार

अधिकारी के अनुसार, रूसी महिला अलेक्सी कमिनिन को सिम कार्ड के साथ 'थुरया' नाम का एक सैटेलाइट फोन रखने और उसे इस्तेमाल करने के लिए गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि भारत में सैटेलाइट फोन रखना और उसे इस्तेमाल करने पर प्रतिबंधि है।

रूसी महिला की रिसॉर्ट से हुई गिरफ्तारी

अधिकारी ने बताया कि रूसी महिला को एक रिसॉर्ट से हिरासत में लिया गया था, जहां वह ठहरी हुई थी। उन्होंने कहा कि उसके खिलाफ भारतीय वायरलेस टेलीग्राफी अधिनियम और भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया गया है, जबकि डिवाइस को जब्त कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- Pathan Row: 'सिर तन से जुदा' के नारे लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, इंदौर पुलिस ने NSA की कार्रवाई के बाद भेजा जेल

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में अपनों से महफूज नहीं मासूम, 36 घंटे में चार से हैवानियत; अभिभावकों का सतर्क रहना जरूरी