यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'बड़े शहरों में यहां-वहां ऐसी घटनाएं होती रहतीं', बेंगलुरु में महिला से छेड़खानी पर गृह मंत्री का विवादित बयान
महिला से छेड़छाड़ मामले में कर्नाटक के गृह मंत्री ने विवादित बयान दिया है। मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि ...और पढ़ें

HighLights
- सोशल मीडिया पर वायरल हुआ घटना का वीडियो।
- मामला दर्जकर आरोपित को खोजने में जुटी पुलिस।
- सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई युवक की गंदी हरकत।
एएनआई, बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक महिला के साथ सड़क पर छेड़छाड़ का मामला सामने आया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बीच कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने इस मामले में विवादित बयान दिया है।
उन्होंने कहा कि बड़े शहरों में यहां-वहां ऐसी घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। जो भी कानूनी कार्रवाई की जानी है... वह कानून के मुताबिक की जाएगी। मैंने अपने कमिश्नर को बीट पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्देश दिया है।
पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दर्ज किया केस
साउथ ईस्ट बेंगलुरु की डीसीपी सारा फातिमा ने बताया कि सद्दुगुंटेपल्या के पास सड़क पर एक महिला के साथ छेड़छाड़ की गई। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने बीएनएस की धारा 74, 75, 78 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संकरी गली में युवक ने की वारदात
वीडियो में दिख रहा है कि एक संकरी गली से दो लड़कियां गुजर रही हैं। उनके पीछे एक युवक आता है। कुछ दूर पर ही युवक महिला के साथ छेड़खानी करना शुरू कर देता है। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से भाग निकलता है। हालांकि घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है। आरोपित महिला के प्राइवेट पार्ट को छूता है। पूरी गली सुनसान है। सिर्फ दोनों तरफ बाइक खड़ी दिख रही हैं।
सख्त कार्रवाई की उठी मांग
जांच में सामने आया है कि वायरल वीडियो बेंगलुरु के बीटीएम लेआउट इलाके का है। घटना गुरुवार की है। उधर, वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की।
यह भी पढ़ें: 'वक्फ काननू के खिलाफ जल्द हो सुनवाई', सुप्रीम कोर्ट पहुंचे कपिल सिब्बल को CJI ने याद दिलाया सिस्टम
यह भी पढ़ें: दादी के मोबाइल से बच्ची ने भेजी अपनी नग्र फोटो, पूछने पर चौंकाने वाला खुलासा; बैडमिंटन कोच कर रहा था दुष्कर्म
#WATCH | Bengaluru: Karnataka Home Minister G Parmeswara says, "Incidents like these tend to happen here and there in a big city like this. Whatever legal action needs to be taken will be done in accordance with the law. I have also instructed our commissioner to increase beat… https://t.co/28wRCjTGB3 pic.twitter.com/ylkawbEzzD
— ANI (@ANI) April 7, 2025
