विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hijab Ban Withdraw: कर्नाटक में हिजाब प्रतिबंध को वापस लेगी सरकार, मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने की घोषणा

Published: Fri, 22 Dec 2023 09:04 PM (IST)

कर्नाटक सरकार ने शुक्रवार को हिजाब पहनने पर लगे प्रतिबंध को वापस लेने की घोषणा की। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा ...और पढ़ें

कर्नाटक सरकार ने की हिजाब बैन को हटाने की घोषणा। (फाइल फोटो)
कर्नाटक सरकार ने की हिजाब बैन को हटाने की घोषणा। (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक सरकार ने शुक्रवार को हिजाब पहनने पर लगे प्रतिबंध को वापस लेने की घोषणा की। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि राज्य में हिजाब पर कोई प्रभावी प्रतिबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि इस पर लगे प्रतिबंध जल्द ही वापल ले लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महिला अपनी इच्छानुसार कुछ भी पहन सकती है।

हिजाब पर अब कोई प्रतिबंध नहींः सिद्धरमैया

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि हिजाब पर अब कोई प्रतिबंध नहीं है। मुस्लिम महिलाएं हिजाब पहन सकती हैं और कहीं भी जा सकती हैं। सीएम ने कहा, मैंने प्रतिबंध वाले आदेश वापस लेने का निर्देश दिया है। आप क्या पहनते हैं और क्या खाते हैं यह आपकी पसंद है। मैं आपको क्यों रोकूं।

यह भी पढ़ेंः हिजाब विवाद : शेखपुरा में सिर कलम की धमकी के बाद बढ़ी सख्ती, इस जिले में स्कूली ड्रेस को लेकर अलर्ट जारी

कर्नाटक में 23 दिसंबर से हटेगा हिजाब प्रतिबंध

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पहनने पर प्रतिबंध 23 दिसंबर से हटा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पोशाक और भोजन का चुनाव व्यक्तिगत है और इसमें किसी को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। मैसूरु जिले के नंजनगुड में तीन पुलिस स्टेशनों के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी को भी वोट बैंक की राजनीति में शामिल नहीं होना चाहिए।

यह भी पढ़ेंः Hijab Row : सिर कलम की धमकी से घबराए हेडमास्टर-टीचर ने मांगा ट्रांसफर, हिजाब पहनकर परीक्षा देने पहुंचीं छात्राए; DM ने कही ये बात

भाजपा पर निशाना साधते हुए सिद्दरमैया ने कहा,

वे कहते हैं-सबका साथ, सबका विकास। लेकिन टोपी, बुर्का पहनने वालों और दाढ़ी रखने वालों को दरकिनार कर देते हैं। क्या उनका यही मतलब है? जब भीड़ में से किसी ने हिजाब पहनने पर प्रतिबंध के बारे में पूछा, तो सीएम ने कहा-नहीं (प्रतिबंध)। आप हिजाब पहन सकते हैं। मैंने (अधिकारियों को) निर्देश दिया है कि कल से कोई प्रतिबंध नहीं होगा। आप अपनी इच्छा के अनुसार कुछ भी पहन और खा सकते हैं। यह आप पर निर्भर है।