विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hijab Row : सिर कलम की धमकी से घबराए हेडमास्टर-टीचर ने मांगा ट्रांसफर, हिजाब पहनकर परीक्षा देने पहुंचीं छात्राए; DM ने कही ये बात

By Arun SathiEdited By: Mukul Kumar
Published: Mon, 04 Dec 2023 01:48 PM (IST)

सोमवार को बड़ी संख्या में हिजाब पहनकर छात्राएं परीक्षा देने के लिए पहुंची। वहीं प्रशासन और पुलिस का कोई सहयोग ...और पढ़ें

सोमवार को हिजाब पहन कर परीक्षा देती छात्राएं
सोमवार को हिजाब पहन कर परीक्षा देती छात्राएं

HighLights

  1. नवंबर महीने से हिजाब में स्कूल आ रही है छात्राएं
  2. जिला के अधिकारी नहीं दे रहे हैं ध्यान

जागरण टीम, शेखोपुरसर (शेखपुरा)। बिहार के शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय चरुआवां में हिजाब पहनकर छात्राओं के आने का विवाद और सुलगता जा रहा है। प्रशासन के पदाधिकारी और अभिभावकों के बीच बैठक के बाद ही मामला नहीं सुलझा।

सोमवार को बड़ी संख्या में हिजाब पहनकर छात्राएं परीक्षा देने के लिए पहुंची। वहीं,  प्रशासन और पुलिस का कोई सहयोग और संरक्षण नहीं मिलने की वजह से स्कूल के प्रधानाध्यापक और शिक्षक भी सहमे हुए हैं। उन्होंने ट्रांसफर तक की गुहार लगाई है। 

आवेदन देकर सुरक्षा की मांग 

बता दें कि नवंबर महीना से स्कूल में तीन दर्जन छात्राएं हिजाब में आने लगी। प्रधानाध्यापक के द्वारा हिजाब की जगह स्कूल ड्रेस में आने के लिए कहने पर कई किशोर उम्र के लड़के स्कूल में पहुंचकर शिक्षकों और प्रधानाध्यापक को धमकी दी।

एक शिक्षक को सिर कलम कर देने की भी धमकी दी गई। उसके बाद शिक्षक और प्रधानाध्यापक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की।

वहीं इस मामले में शनिवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रमेश शाह स्कूल में जाकर अभिभावकों को समझने का प्रयास किया परंतु बात नहीं बनी। उसके बाद सोमवार को मासिक परीक्षा के दौरान फिर से बड़ी संख्या में छात्राएं स्कूल में हिजाब पहन कर पहुंची।

जांच के लिए बनाई गई कमेटी

उधर, इस संबंध में जिला अधिकारी जे प्रियदर्शनी ने कहा कि धार्मिक मामला सामने आ रहा है। इसलिए इसे शांतिपूर्वक ढंग से सुलझा लिया जाएगा। इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में जांच कमेटी बनाई गई है। वह इसको जाकर देखेंगे।

साथ यह भी कहा कि छात्राओं को स्कूल ड्रेस के ऊपर में हिजाब पहनकर आने से कोई दिक्कत नहीं है। छात्राएं ऐसा कर सकती है। कहा कि अचानक से छात्राएं हिजाब पहनकर कैसे आने लगी, इस बिंदु का भी जांच किया जाएगा। किसी समुदाय के धार्मिक भावनाओं का सम्मान भी करना जरूरी है।

यह भी पढ़ें- जमीन के लिए सेवानिवृत्त फौजी को मारी गई थी गोली, विवादित भूमि को लेकर पूर्व में हो चुकी है हत्या

यह भी पढ़ें- आपसी विवाद को लेकर निजी अस्पताल के दो कर्मियों में हो गई भिड़ंत, एक ने तलवार से कर दिया हमला फिर...