विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डिप्टी CM शिवकुमार को महंगी पड़ी बाइक की सवारी, 18 हजार का चालान पेंडिंग; क्या है पूरा मामला?

Published: Thu, 07 Aug 2025 11:36 AM (IST)

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार हाल ही में एक बाइक सवारी को लेकर विवादों में आ गए हैं। उन्होंने ...और पढ़ें

राजस्थान से मध्य प्रदेश तक लगे भूकंप के झटके। (फोटो- सोशल मीडिया)
राजस्थान से मध्य प्रदेश तक लगे भूकंप के झटके। (फोटो- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. मंगलवार को डिप्टी सीएम शिवकुमार ने की थी बाइक की यात्रा।
  2. हेब्बल फ्लाईओवर लूप का निरीक्षण करने पहुंचे थे डीके शिवकुमार।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार इन दिनों एक बाइक सवारी को लेकर घिरे हैं। बीजेपी लगातार डिप्टी सीएम पर निशाना साध रही है। बता दें कि हाल के दिनों में कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार हेब्बल फ्लाईओवर लूप के निरीक्षण के लिए बाइक से पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने जिस दो पहिया वाहन का इस्तेमाल किया, उसपर 18,500 रुपये का यातायात उल्लंघन जुर्माना लंबित था। इस बात की जानकारी सामने आते ही बीजेपी ने राज्य के डिप्टी सीएम को घेरना शुरू कर दिया। हालांकि, अब खबर है कि दो पहिया वाहन के मालिक ने चालान की राशि को भर दिया है।

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि दो पहिया वाहन का मालिक 6 अगस्त को आरटी नगर यातायात पुलिस स्टेशन में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुआ और पूरी राशि का भुगतान किया।

जानकारी दें कि 5 अगस्त को निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम शिवकुमार ने दोपहिया वाहन चलाया। जिस वाहन को सूबे उपमुख्यमंत्री ने चलाया उसपर यातायात उल्लंघन के 34 मामले लंबित थे। इसके साथ ही 18500 रुपये का चालान भी बाकी था।

कई नियमों के तोड़ने पर कटा था चालान

गौरतलब है कि इन उल्लंघनों में बिना हेलमेट के वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना और प्रवेश निषेध या वन-वे ज़ोन में प्रवेश करना शामिल था।

वहीं, निरीक्षण के दौरान गए डिप्टी सीएम ने बाइक की सवारी के साथ तस्वीर भी साझा की थी। उन्होंने अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट पर एक वीडियो भी साझा किया था जिसमें वे हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चलाते हुए दिखाई दे रहे थे और 15 अगस्त को होने वाले हेब्बल फ्लाईओवर लूप के उद्घाटन की घोषणा कर रहे थे। (इनपुट पीटीआई के साथ)

यह भी पढ़ें: 'भारत पर हमले के लिए ये अच्छा मौका', आसिम मुनीर से निकला शमा परवीन का कनेक्शन; गुजरात ATS भी हैरान

यह भी पढ़ें: पिछड़ा वर्ग आरक्षण विधेयक की मंजूरी के लिए सड़क पर उतरे सीएम रेवंत, जंतर-मंतर पर किया प्रदर्शन