राज्यपाल बनने की तैयारी में जुटे कल्याण सिंह
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने कुछ हफ्ते पहले पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनने से इन्कार किया था, लेकिन अब वो राजस्थान का राज्यपाल बनने को तैयार हो गए हैं। बकौल कल्याण सिंह हाईकमान से उन्हें हरी झंडी मिल चुकी है। राज्यपाल का पद संभालने की तैयारी में लगे कल्याण सिंह दर्जनभर कुर्ते-सदरी की नाप भी दे चुके है
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने कुछ हफ्ते पहले पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनने से इन्कार किया था, लेकिन अब वो राजस्थान का राज्यपाल बनने को तैयार हो गए हैं। बकौल कल्याण सिंह हाईकमान से उन्हें हरी झंडी मिल चुकी है।
राज्यपाल का पद संभालने की तैयारी में लगे कल्याण सिंह दर्जनभर कुर्ते-सदरी की नाप भी दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि मैं आरएसएस का सच्चा, निष्ठावान स्वयंसेवक हूं। सिद्धांतों और संगठन के प्रति समर्पण का संस्कार संघ की पाठशाला में ही सीखा है। भाजपा हाईकमान का हर निर्णय मेरे लिए सर्वोपरि है। पार्टी ने राजस्थान का राच्यपाल बनाने का निर्णय लिया है। मुझे यह सहर्ष स्वीकार है।
पश्चिम बंगाल के राच्यपाल नहीं बनने के कारण के बारे में उन्होंने कहा कि पार्टी के कुछ अंदरुनी विषयों को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। राजस्थान का राच्यपाल बनाने का निर्णय लिया गया है। पार्टी नेतृत्व का आभारी हूं।
मूंगा सिल्क का कुर्ता, लिलन की सदरी पहनकर लेंगे शपथ
हाईकमान से राच्यपाल की हरी झंडी मिलते ही कल्याण सिंह बुधवार देर रात दिल्ली से अलीगढ़ आ गए। कल कपड़ों की थान मंगाकर मूंगा सिल्क, मटका सिल्क और टसर सिल्क के दर्जनभर कुर्ते सिलवाने का आदेश दे दिया। लिलन की आधा दर्जन सदरी भी बनवा रहे हैं। शपथ ग्रहण के दौरान मूंगा सिल्क का कुर्ता, धोती और लिलेन की सदरी पहनेंगे।
पढ़ें: कल्याण को राजस्थान या मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाए जाने की चचार्