'मिस्टर सी जोसेफ सनातन से नफरत करते हैं', दीपम विवाद पर SC की फटकार के बाद बीजेपी ने विजय सरकार पर साधा निशाना
'कार्तिगई दीपम' विवाद पर बीजेपी ने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय पर हिंदू भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया।

'कार्तिगई दीपम' विवाद पर बीजेपी ने सीएम विजय पर साधा निशाना (फाइल फोटो)
HighLights
सुप्रीम कोर्ट ने कार्तिगई दीपम विवाद पर अवमानना नोटिस जारी किया।
बीजेपी ने तमिलनाडु सरकार पर सनातन विरोधी मानसिकता का आरोप लगाया।
मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय पर हिंदू भावनाओं को आहत करने का आरोप।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने आज शुक्रवार को 'कार्तिगई दीपम' विवाद को लेकर तमिलनाडु के वरिष्ठ अधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी किया। इसके बाद अब बीजेपी ने तमिलनाडु सरकार पर तीखा हमला बोला है।
बीजेपी ने मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय पर संवैधानिक सिद्धांतों का जानबूझकर उल्लंघन करने और हिंदू श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया।
बीजेपी ने विजय सरकार पर साधा निशाना
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत करते हुए कहा, 'भगवान मुरुगन के हर भक्त के लिए यह एक ऐतिहासिक जीत है! कल तिरुपरनकुंद्रम दीपाथून में पारंपरिक दीप जलाने का आदेश देकर और अपने राजनीतिक आकाओं के इशारे पर काम करने के लिए तमिलनाडु के अधिकारियों को फटकार लगाकर, माननीय सुप्रीम कोर्ट ने इंडी गठबंधन सरकार की सनातन-विरोधी मानसिकता को पूरी तरह से बेनकाब कर दिया है।'
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा, 'कोई भी राजनीतिक साजिश भारत की पवित्र परंपराओं को नहीं रोक सकती। भगवान मुरुगन का दिव्य आशीर्वाद सभी भक्तों की रक्षा करे और उन्हें साहस और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दे।'
'मिस्टर जोसेफ हिंदू समुदाय से नफरत करते हैं'
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि यह विवाद इसलिए खड़ा हुआ क्योंकि राज्य सरकार सनातन परंपराओं और हिंदू समुदाय के प्रति शत्रुतापूर्ण रवैया रखती है।
गौरव भाटिया ने कहा, 'यह प्रेस कॉन्फ्रेंस कार्तिगई दीपम विवाद से जुड़े एक अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दे पर आयोजित की गई है। यह विवाद इसलिए पैदा हुआ है क्योंकि तमिलनाडु की सरकार और वहां के मुख्यमंत्री, मिस्टर सी जोसेफ, सनातन परंपराओं और हिंदू समुदाय से नफरत करते हैं।'
सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने आज शुक्रवार को मदुरै के 'दीपथून' स्तंभ पर दीप जलाने के अपने आदेश का पालन न करने को लेकर तमिलनाडु सरकार को फटकार लगाई।
कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा, 'प्रथम दृष्टया यह राज्य सरकार द्वारा अदालत की अवमानना और जानबूझकर आदेश की अनदेखी का मामला है।'
सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में शनिवार को 'दीपथून' स्तंभ पर दीप जलाने का आदेश दिया है और CRPF को इस मामले में सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी है।
यह भी पढ़ें- दीपम विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, विजय सरकार को लगाई फटकार; कहा- अब सख्ती से निपटने का वक्त
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।