विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जेएनयू की प्रोफेसर ने कहा, कश्मीर पर भारत का गैरकानूनी कब्जा

By anand rajEdited By:
Published: Sat, 05 Mar 2016 09:26 PM (IST)Updated: Sat, 05 Mar 2016 09:34 PM (IST)

जेएनयू की प्रोफेसर निवेदिता मेनन यह कहती नजर आ रही हैं कि कश्मीर पर भारत का गैरकानूनी कब्जा है और समूचा विश्व ऐसा मानता है।

News Article Hero Image

शैलेंद्र सिंह, नई दिल्ली। देशद्रोह मामले पर जेएनयू में मचे हंगामे के बीच नया वीडियो सामने आया है। यूट्यूब पर उपलब्ध इस वीडियो क्लिप में जेएनयू के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज की प्रोफेसर निवेदिता मेनन यह कहती नजर आ रही हैं कि कश्मीर पर भारत का गैरकानूनी कब्जा है और समूचा विश्व ऐसा मानता है।
खास बात यह है कि कैंपस में यह बात प्रो. मेनन रोजाना प्रशासनिक खंड के बाहर लगने वाली राष्ट्रवाद की पाठशाला में कह रही हैं।

ये भी पढ़ेंः कई सवाल छोड़ गई कन्हैया को क्लीन चिट देने वाली डीएम की जांच रिपोर्ट
जेएनयू प्रशासनिक खंड के बाहर हुई इस क्लास में सेंटर फॉर कंपरेटिव पॉलिटिक्स एंड पॉलिटिकल थॉट की प्रोफेसर निवेदिता मेनन कह रही हैं कि दुनिया में माना जाता है कि भारत ने गैरकानूनी तौर पर कश्मीर पर कब्जा किया है।

ये भी पढ़ेंः हाई कोर्ट का निर्देश न मानने पर रद हो सकती है कन्हैया की जमानत

अक्सर पत्रिकाओं में ऐसे नक्शे प्रकाशित होते हैं, जिसमें दिखाया जाता है कि कश्मीर भारत का अंग नहीं है। देश में इस तरह की पत्रिकाओं को कभी जला दिया जाता है या फिर सेंसर कर दिया जाता है, जिससे वह हमारे पास पहुंच ही नहीं पाती हैं। जब दुनियाभर में कश्मीर पर भारत के गैरकानूनी कब्जे की बात हो रही है तो हमें सोचना चाहिए कि कश्मीर की आजादी नारा गलत नहीं है। यह नारा एकदम जायज है। हमें समझना होगा कि दुनिया में यह बात क्यों हो रही है रही है और भारत को विश्व में किस तरह से देखा जा रहा है।

साभारः नई दुनिया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।