विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जयललिता को धक्का देने के बाद कराया गया था अस्पताल में भर्ती: AIADMK नेता

By Rajesh KumarEdited By:
Published: Thu, 02 Mar 2017 04:57 PM (IST)Updated: Thu, 02 Mar 2017 10:34 PM (IST)

पांडियन ने कहा कि करीब 27 से भी ज्यादा सीसीटीवी कैमरे जयललिता को अस्पताल में भर्ती करने के बाद वहां से हटा दिए गए।

जयललिता को धक्का देने के बाद कराया गया था अस्पताल में भर्ती: AIADMK नेता
जयललिता को धक्का देने के बाद कराया गया था अस्पताल में भर्ती: AIADMK नेता

चेन्नई, जेएनएन। तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराने से पहले किसी ने उनके पोएज गार्डन आवास पर धक्का दिया था। यह बात एआईएडीएमके नेता और तमिलनाडु के पूर्व स्पीकर पीएच पांडियन ने गुरूवार को कही।

पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए पांडियन ने कहा, "अम्मा को किसी ने जोरदार धक्का दे दिया जिसके बाद वहा गिर गई थी। उसके बाद यह कोई नहीं जानता है कि उनके साथ क्या हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने एंबुलेंस को कॉल किया और फिर उन्हें अस्पताल ले जाया गया।"  

यह भी पढ़ें: पलानीस्वामी ने कहा, जयललिता की मौत में नहीं है रहस्य, लोग बना रहे हैं मुद्दा

पांडियन ने कहा कि करीब 27 से भी ज्यादा सीसीटीवी कैमरे जयललिता को अस्पताल में भर्ती करने के बाद वहां से हटा दिए गए। अस्पताल प्रबंधकों को इस बात का जवाब देना चाहिए कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। उन्होंने कहा कि जयललिता का निधन 4 दिसंबर को तड़के साढ़े चार बजे हुए था लेकिन अस्पताल ने इस बात की घोषणा पांच दिसंबर को की थी। पांडियन इस बात की जानकारी चाह रहे हैं कि कौन से परिवार के सदस्य ने जयललिता का इलाज करने से रोका था।
यह भी पढ़ें: AIADMK सांसद वी मैत्रेयन की मांग, जयललिता के निधन की हो निष्पक्ष जांच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।