विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत दौरे पर आईं जापान की पीएम सनाए तकाईची ने संतूर पर आजमाया हाथ, पीएम मोदी ने बजाई ताली

Published: Fri, 03 Jul 2026 11:09 AM (IST)

भारत दौरे पर आईं जापानी प्रधानमंत्री सनाए तकाईची का संतूर बजाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे पीएम मोदी ने साझा किया। इस पर लाखों प्रतिक्रियाएं आईं।

HighLights

  1. जापानी पीएम सनाए तकाईची ने भारत में संतूर बजाया, वीडियो वायरल।

  2. पीएम मोदी ने भारतीय संगीत में तकाईची के प्रयास की सराहना की।

  3. पीएम मोदी ने तकाईची को अपनी छोटी बहन कहकर संबोधित किया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत की आधिकारिक यात्रा के दौरान जापानी प्रधानमंत्री सनाए तकाईची का संतूर बजाने की कोशिश करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इस वीडियो को पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "प्रधानमंत्री सनाए तकाईची भारतीय संगीत में हाथ आजमाते हुए!"

इस क्लिप को लगभग 23 मिलियन बार देखा गया है और हजारों यूजर्स ने इस खास पल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों ने इस मुलाकात की तारीफ की और वाह, बहुत बढ़िया जैसे कमेंट्स किए। कुछ लोगों ने दोनों नेताओं के बीच के अच्छे रिश्तों का जिक्र किया। एक यूजर ने लिखा, "छोटी बहन और मोटा भाई (बड़े भाई)।", जबकि दूसरे ने इसे "भाई-बहन की डिप्लोमेसी" बताया।

पीएम मोदी ने तकाईची को कहा छोटी बहन

ये टिप्पणियां भारत-जापान सालाना शिखर सम्मेलन के बाद हुई संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में पीएम मोदी के उस बयान से जुड़ी थीं, जिसमें उन्होंने तकाईची को अपनी छोटी बहन कहा था।

पीएम मोदी ने कहा, "मैं जापान की प्रधानमंत्री ताकाईची का, जो मेरी छोटी बहन जैसी हैं, भारत-जापान सालाना शिखर सम्मेलन के लिए उनकी पहली भारत यात्रा पर स्वागत करता हूं। वह जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं और साथ ही एक दूरदर्शी और लोकप्रिय नेता भी हैं। वह जापान के नारा प्रांत से हैं, जिसके साथ भारत के बौद्ध संबंध हैं।"

पीएम मोदी के निमंत्री पर भारत आईं तकाईची

प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर सनाए तकाईची 1 से 3 जुलाई तक भारत की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। अपनी यात्रा के दौरान, उन्होंने 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लिया, जहां दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा की और आपसी हित के क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने सनाए ताकाइची को बताया अपनी छोटी बहन, भारत-जापान के बीच किन-किन मुद्दों पर हुई डील?