भूस्खलन के कारण जम्मू–श्रीनगर नेशनल हाइवे बंद
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में गुरुवार को भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे मार्ग को बंद कर दिया गया है।
By Monika minalEdited By: Published: Thu, 01 Sep 2016 01:20 PM (IST)Updated: Thu, 01 Sep 2016 01:23 PM (IST)
श्रीनगर(एएनआई)। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिला स्थित खेरी में गुरुवार को भूस्खलन के बाद जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे मार्ग को बंद कर दिया गया है।
यातायात विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उधमपुर जिले में खेरी के पास रातभर हुई बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है। इस मार्ग में भूस्खलन के कारण कई वाहन फंसे हैं जिसे साफ करने का काम जारी है।‘
उन्होंने आगे बताया, ‘राजमार्ग पर चेनानी सुरंग बनाने में जुटे कर्मचारियों व मशीनिरियों को राजमार्ग साफ करने के काम में लगाया गया है।‘
उत्तराखंड: भूस्खलन से मुक्त होगा नया गौरीकुंड हाईवे
भारी बारिश के कारण गंगोत्री हाईवे बंद, 50 से अधिक यात्री फंसे
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें