भारी बारिश के चलते जम्मू कश्मीर हाइवे बंद
जम्मू- कश्मीर में भारी बारिश के चलते जम्मू- श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। भारी बारिश के कारण मार्ग में कई स्थानों पर भूस्खलन होने की भी खबर है। हाइवे पर यातायात बंद होने से काफी संख्या में गाड़ियां दोनों तरफ रुकी पड़ी हैं।
रामबन। जम्मू- कश्मीर में भारी बारिश के चलते जम्मू- श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। भारी बारिश के कारण मार्ग में कई स्थानों पर भूस्खलन होने की भी खबर है। हाइवे पर यातायात बंद होने से काफी संख्या में गाड़ियां दोनों तरफ रुकी पड़ी हैं।
इस बारे में यातायात पुलिस के अधिकारी ने बताया कि रामबन जिले के पीराह में आज दोपहर भारी बारिश की वजह से कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ जिससे हाइवे का मार्ग अवरुद्ध हो गया। सीमा सड़क संगठन के जवान मशीनों की सहायता से मार्ग से मलबा हटा कर यातायात खोलने की कोशिश कर रहे हैं।