विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्रिटेन के समक्ष माल्या का मुद्दा उठाएंगे जेटली

By Mohit TanwarEdited By:
Published: Tue, 28 Feb 2017 06:42 PM (IST)Updated: Tue, 28 Feb 2017 07:51 PM (IST)

जेटली ने कर्ज न चुकाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने कहा, 'मौका मिलने पर ब्रिटेन ...और पढ़ें

ब्रिटेन के समक्ष माल्या का मुद्दा उठाएंगे जेटली
ब्रिटेन के समक्ष माल्या का मुद्दा उठाएंगे जेटली

लंदन, प्रेट्र। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भगोड़ा कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण का मुद्दा ब्रिटेन के समक्ष उठाने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि भारत कर्ज नहीं चुकाने वालों को लेकर बेहद गंभीर है। वह भारत-ब्रिटेन संस्कृति वर्ष के मौके पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की ओर से आयोजित विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए लंदन की यात्रा पर हैं।

जेटली ने कर्ज न चुकाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने कहा, 'मौका मिलने पर ब्रिटेन में शरण लेने वाले डिफॉल्टरों का मुद्दा ब्रिटिश समकक्ष के सामने निश्चित तौर पर उठाया जाएगा। भारत सरकार कर्ज न चुकाने वालों के प्रति बहुत गंभीर है। भारतीय राजकोष को चूना लगाने वालों को सख्त संदेश दिया गया है। भारत सरकार ऐसे लोगों से एक-एक पाई वसूलने में वित्तीय संस्थाओं को पूरा समर्थन देगी। सख्त रुख के कारण ही कर्ज नहीं चुकाने वाले भागे फिर रहे हैं। ऐसे डिफॉल्टर सिस्टम का फायदा उठाकर दूसरे देशों में शरण लिए हुए हैं।'

बैंकों का कर्जा नहीं चुकाने वाले माल्या पिछले साल मार्च में भारत से भागकर ब्रिटेन पहुंचे थे। भारत में उनकी संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया जा चुका है। भारत ने ब्रिटेन से माल्या को प्रत्यर्पित करने का औपचारिक अनुरोध किया है। विजय माल्या पर कर्ज न चुकाने के अलावा मनीलांड्रिंग के मामले भी हैं।

यह भी पढ़ें:  दूसरे बच्चे पर आर्थिक मदद देगा चीन, शिशु जन्मदर बढ़ाने के लिए पहली बार उठाएगा यह कदम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।