सऊदी विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान से मिले जयशंकर, रणनीतिक साझेदारी और रक्षा सहयोग पर हुई चर्चा
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सऊदी अरब के अपने समकक्ष प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद से बातचीत की। उन्होंने ...और पढ़ें
-1789319205165_m.webp)
जयशंकर ने सऊदी विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान से बातचीत की

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को सऊदी अरब के अपने समकक्ष प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद से बातचीत की। उन्होंने पश्चिम एशिया के संघर्ष पर चर्चा की और द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा भी की।
सऊदी अरब के विदेश मंत्री आमंत्रित देश के तौर पर ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के आखिरी दिन के सत्र में शामिल होने के लिए आए हैं।
जयशंकर ने सऊदी विदेश मंत्री से बातचीत की
सोशल मीडिया पर पोस्ट में जयशंकर ने कहा कि प्रिंस फरहान अल सऊद से मिलकर उन्हें 'खुशी' हुई और उन्होंने क्षेत्रीय व वैश्विक घटनाक्रमों के साथ-साथ हमारे द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
पता चला है कि दोनों विदेश मंत्रियों ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, खासकर हाउती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब की अहम तेल पाइपलाइन पर किए गए हमलों पर चर्चा की।
इराक ने कहा है कि सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन पर हालिया हमले उसके इलाके से किए गए थे। इससे पहले भारतीय राजदूत विपुल ने गुरुवार को सऊदी अरब के सहायक रक्षा मंत्री खालिद बिन हुसैन अल बियारी से मुलाकात की थी।
दोनों ने रक्षा सहयोग पर चर्चा की थी एवं अपनी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह भी पांच से आठ सितंबर तक सऊदी अरब की आधिकारिक यात्रा पर थे।
अन्य देशों के समकक्षों से भी मिले जयशंकर
जयशंकर ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर अलग-अलग देशों के अपने अन्य समकक्षों से भी मुलाकात की। विदेश मंत्री जयशंकर ने 'एक्स' पर इन मंत्रियों के साथ एक ग्रुप फोटो साझा की।
इनमें चीन के विदेश मंत्री वांग यी, ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची, मिस्र के विदेश मंत्री बद्र अब्देलत्ती, कजाखस्तान के विदेश मंत्री मुख्तार तिलुबेर्दी, इंडोनेशिया के विदेश मंत्री सुगियोनो और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव शामिल हैं।
