विदेश मंत्री जयशंकर ने मार्को रूबियो से की बात, पश्चिम एशिया संघर्ष और ऊर्जा सुरक्षा पर हुई चर्चा
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से फोन पर बात की। इस दौरान पश्चिम एशिया में ...और पढ़ें

विदेश मंत्री जयशंकर ने मार्को रूबियो से की बात। (फाइल)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिका के विदेश मंत्री से फोन पर बात की। इस दौरान पश्चिम एशिया संघर्ष और ऊर्जा सुरक्षा पर चर्चा हुई।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट कर बताया, "अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के साथ फोन पर विस्तार से बातचीत की। इस बातचीत का मुख्य विषय पश्चिम एशिया का संघर्ष और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर उसका प्रभाव था।"
Had a detailed telecon this evening with US @SecRubio. Our discussions focused on the West Asia conflict and its impact on the international economy. We particularly spoke about energy security concerns. Agreed to remain in touch.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) March 23, 2026
जयशंकर ने कहा कि दोनों पक्षों ने विशेष रूप से ऊर्जा सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं पर भी ध्यान केंद्रित किया और एक-दूसरे के संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई।
इसे भी पढ़ें: 'कोई भी देश अछूता नहीं रहेगा, वैश्विक अर्थव्यवस्था को बेहद गंभीर खतरा', पश्चिम एशिया संकट पर बोले IEA चीफ
