विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IT Raid: बेंगलुरु में आयकर विभाग का छापा, फ्लैट में मिले 42 करोड़; शिवकुमार बोले- राजनीतिक मकसद से हो रही छापेमारी

By AgencyEdited By: Anurag Gupta
Published: Fri, 13 Oct 2023 07:52 PM (IST)

आयकर विभाग के अधिकारियों ने बेंगलुरु के एक फ्लैट में बिस्तर के नीचे से 42 करोड़ रुपये की नकदी बरामद ...और पढ़ें

बेंगलुरु में आयकर विभाग का छापा (फाइल फोटो)
बेंगलुरु में आयकर विभाग का छापा (फाइल फोटो)

HighLights

  1. महिला पार्षद और उसके पति से पूछताछ कर रहे आइटी अधिकारी
  2. राजनीतिक मकसद से मारे जा रहे हैं आयकर विभाग के छापे: डीके शिवकुमार

आइएएनएस, बेंगलुरु। आयकर विभाग (IT) के अधिकारियों ने बेंगलुरु के एक फ्लैट में बिस्तर के नीचे से 42 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की। बताया जा रहा है कि पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों विशेष रूप से राजस्थान में खर्च करने के लिए बेंगलुरु में सोने के आभूषण विक्रेताओं और अन्य स्त्रोतों से काफी मात्रा धन जुटाया गया था। मामले में आइटी अधिकारी महिला पार्षद और उसके पति से पूछताछ कर रहे है।

आयकर विभाग के अधिकारियों ने सूचना के आधार पर गुरुवार रात आरटी नगर के निकट आत्मानंद कालोनी स्थित एक फ्लैट में छापा मारा। फ्लैट से 42 करोड़ रुपये बरामद किए गए। सूत्रों ने बताया,

बिस्तर के नीचे 23 बक्सों में 42 करोड़ रुपये के 500 रुपये नोट रखे थे। फ्लैट खाली पड़ा था और यहां कोई नहीं रहता है। हालांकि, फ्लैट के मालिक के बारे में आइटी अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।

मामले में पूर्व महिला पार्षद और उसके पति से पूछताछ की जा रही है। पार्षद का पति ठेकेदार है और पिछली भाजपा सरकार पर परियोजनाओं में 40 प्रतिशत कमीशन लेने का आरोप लगाने वाली कांट्रैक्टर्स एसोसिएशन में शामिल है। ठेकेदार ने कई नेताओं पर भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाए थे।

यह भी पढ़ें: BJP के साथ JDS गठबंधन पर पूर्व सीएम सदानंद गौड़ा नाराज, भाजपा की बढ़ी चिंता

कांग्रेस तेलंगाना में कर्नाटक से लगा रही पैसा: बीआरएस

बेंगलुरु में आइटी छापे के बाद तेलंगाना की सत्तारूढ़ पार्टी बीआरएस ने आरोप लगाया कि कांग्रेस तेलंगाना विधानसभा चुनाव में पैसा लगाने की कोशिश में है। वित्त मंत्री टी. हरीश राव ने आरोप लगाया,

कांग्रेस बेंगलुरु में बिल्डरों व सोने के व्यापारियों से कमीशन एकत्रित कर 1500 करोड़ रुपये लगाने की योजना बनाई थी। कांग्रेस कर्नाटक के अवैध धन से तेलंगाना के मतदाताओं को प्रभावित करना चाहती है।

यह भी पढ़ें: बिजली की कमी से जुझ रहा राज्य, बाहरी स्रोतों से बिजली खरीदने पर विचार कर रही है कर्नाटक सरकार

राजनीति से प्रेरित हैं आयकर विभाग के छापे: शिवकुमार

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को कहा कि देशभर में आयकर विभाग के छापे राजनीतिक मकसद से मारे जा रहे हैं। बेंगलुरु में छापे के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारे राज्य की नहीं अन्य राज्यों में भी राजनीतिक मकसद से छापेमारी की जा रही है। पार्षद पति से जब्त धनराशि ठेकेदारों से एकत्रित कमीशन की होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।