विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandrayaan-3 से कैसा नजर आता है चांद? ISRO ने जारी किया वीडियो

By AgencyEdited By: Achyut Kumar
Published: Sun, 06 Aug 2023 11:09 PM (IST)Updated: Mon, 07 Aug 2023 12:33 AM (IST)

इसरो ने रविवार को चंद्रयान-3 से बनाया गया चांद का वीडियो जारी किया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने वीडियो ...और पढ़ें

ISRO ने Chandrayaan-3 से देखे गए चंद्रमा का वीडियो जारी किया
ISRO ने Chandrayaan-3 से देखे गए चंद्रमा का वीडियो जारी किया

HighLights

  1. ISRO ने जारी किया Chandrayaan-3 से बनाया गया चांद का वीडियो
  2. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने ट्विटर पर शेयर किया वीडियो
  3. शनिवार को चांद की कक्षा में चंद्रयान-3 ने किया था प्रवेश

बेंगलुरु, पीटीआई। चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के चंद्रमा की कक्षा (Lunar Orbit) में प्रवेश करने के एक दिन बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रविवार को चांद का 'चंद्रयान-3 द्वारा देखा गया' वीडियो जारी किया।

इसरो ने जारी किया वीडियो

इसरो ने वीडियो को कैप्शन के साथ डाला, 'चंद्रयान -3 मिशन: चंद्रमा, जैसा कि चंद्रयान-3 द्वारा चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश के दौरान देखा गया।' वीडियो में चंद्रमा को नीले हरे रंग में कई गड्ढों के साथ दिखाया गया है।

इसरो ने क्या कहा?

इसरो ने कहा है कि इसने चंद्रमा की कक्षा के अंदर चंद्रयान-3 को उसके और नजदीक पहुंचाने की कवायद सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। इंजनों की रेट्रोफायरिंग ने यान को चंद्रमा की सतह के करीब ला दिया है, जो अब 170 किमी x 4313 किमी है। कक्षा को और कम करने का अगला ऑपरेशन नौ अगस्त को दोपहर एक से दो बजे के बीच निर्धारित है।

चंद्रयान-3 को कब लॉन्च किया गया?

बता दें, चंद्रयान-3 ने पांच अगस्त को सफलतापूर्वक चांद की कक्षा में प्रवेश कर लिया। अबतक मिशन चंद्रयान-3 करीब दो तिहाई दूरी तय कर चुका है। इसरो ने चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में स्थापित होने की जानकारी दी। चंद्रयान-3 14 जुलाई को दोपहर दो बजकर 35 मिनट पर लॉन्च किया गया था।

Chandrayaan-3 ने इसरो को भेजा संदेश

चंद्रयान-3 ने इसरो को संदेश भी भेजा है। उसने लिखा है- मैं चंद्रयान-3 हूं। मैं चांद पर ग्रैविटी महसूस कर रहा हूं।