विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ईरान के मंत्री ने विदेश मंत्री जयशंकर को किया फोन, चौथी बार हुई बातचीत; किस मुद्दे पर हुई चर्चा?

Published: Fri, 13 Mar 2026 03:32 PM (IST)Updated: Fri, 13 Mar 2026 03:44 PM (IST)

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने चौथी बार भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से फोन पर बात की। उन्होंने भारत को ताजा हालात की जानकारी दी।

एस. जयशंकर और अब्बास अराघची के बीच चौथी बार हुई बात (फोटो-पीटीआई)

एस. जयशंकर और अब्बास अराघची के बीच चौथी बार हुई बात (फोटो-पीटीआई)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ एक बार फिर फोन पर बातचीत की है। ईरान के विदेश मंत्री ने भारत को ताजा हालात के बारे में जानकारी दी है।

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए अराघची से हुई बातचीत के बारे में जानकारी साझा की है।

ईरान ने चौथी बार किया जयशंकर को फोन

भारत के विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने लिखा, 'कल रात ईरानी विदेश मंत्री अराघची के साथ एक और बातचीत हुई।' विदेश मंत्री ने आगे बताया, 'द्विपक्षीय मामलों के साथ-साथ BRICS से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।'

ईरान ने इस बातचीत में वैश्विक स्थिरता को बनाए रखने के लिए ब्रिक्स (BRICS) देशों के बीच अधिक सहयोग का आह्वान किया।

ईरान ने अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय संगठनों से भी अपील की कि वे उस कार्रवाई की निंदा करें जिसे ईरान ने देश के खिलाफ सैन्य आक्रामकता बताया है। साथ ही ईरान ने वैश्विक स्थिरता बनाए रखने में BRICS देशों से भी अपील की।

आत्मरक्षा के लिए वैध अधिकार का इस्तेमाल

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच 28 फरवरी से संघर्ष चल रहा है। तब से लेकर अब तक यह चौथी बार है जब ईरान के विदेश मंत्री ने अपने भारतीय समकक्ष से बात की है।

भारत से बातचीत के बाद ईरान की ओर से जारी बयान के मुताबिक, अराघची ने जयशंकर को ताजा हालात के बारे में जानकारी दी। ईरान के ऐसे हालात की वजह अमेरिका और इजरायल के हमलों को बताया और कहा कि इनका क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिरता पर असर पड़ रहा है।

ईरान ने सरकार, अपनी जनता और सशस्त्र बलों की बात पर जोर दिया कि वे अपने आत्मरक्षा के वैध अधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

यह भी पढ़ें- ईरान के खिलाफ युद्ध में कितने रुपये फूंक चुका अमेरिका? जानिए 13 दिन की लड़ाई में कितना आया खर्च

यह भी पढ़ें- इराक में फ्रेंच मिलिट्री बेस पर ईरान का हमला, एक सैनिक की मौत; कई घायल