विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ईरान के खिलाफ युद्ध में कितने रुपये फूंक चुका अमेरिका? जानिए 13 दिन की लड़ाई में कितना आया खर्च

Published: Fri, 13 Mar 2026 02:51 PM (IST)Updated: Fri, 13 Mar 2026 02:53 PM (IST)

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध नहीं थम रहा है। इस युद्ध पर अमेरिका ने अब तक अरबों डॉलर खर्च कर दिए हैं।

HighLights

  1. अमेरिका ने युद्ध में अरबों डॉलर खर्च किए।

  2. व्हाइट हाउस 50 अरब डॉलर की अतिरिक्त फंडिंग मांग सकता है।

  3. ट्रंप ने युद्ध जीतने का दावा किया, पर लड़ाई जारी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का आज 14वां दिन है। इस युद्ध में अमेरिका का साथ इजरायल दे रहा है। वहीं ईरान के पास लेबनान में बसे हिजबुल्लाह का समर्थन है।

14 दिनों के इस युद्ध में दोनों तरफ से मिसाइलें दागी जा रही हैं और ड्रोन अटैक हो रहे हैं। इसी के साथ यह भी सवाल सामने आता है कि इस युद्ध पर अब तक कितने रुपये खर्च हो चुके हैं।

America spend how much money on Iran war (1)

अमेरिका ने युद्ध पर किया कितना खर्च?

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को सूत्रों से मिली रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के प्रशासन के अधिकारियों ने इस हफ्ते अमेरिकी संसद कांग्रेस में एक ब्रीफिंग के दौरान अनुमान लगाया कि ईरान के साथ युद्ध के पहले छह दिनों में अमेरिका ने करीब 11.3 अरब डॉलर खर्च किए हैं।

मंगलवार को सीनेटरों के लिए हुई एक बंद कमरे की ब्रीफिंग से सामने आया कि अमेरिका ने युद्ध के शुरुआती छह दिनों में ही 11.3 अरब डॉलर का खर्च कर दिए।

इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि अमेरिका ने युद्ध के दो दिनों में ही 5.6 अरब डॉलर खर्च कर दिए थे। अमेरिका के युद्ध पर छह दिनों के खर्चे के बारे में सबसे पहले रिपोर्ट न्यूयॉर्क टाइम्स में पब्लिश हुई थी।

ट्रंप प्रशासन को अमेरिकी सांसद में खर्च के बारे में इसलिए बताना पड़ा, क्योंकि सांसद इस युद्ध के बारे में ज्यादा जानकारी की मांग कर रहे थे।

अमेरिका ने जहां छह दिन के युद्ध में 11.3 अरब डॉलर खर्च कर दिए, वहीं अब तक हुए 13 दिनों के युद्ध में करीब 26 अरब डॉलर खर्च करने का अनुमान लगाया जा सकता है।

America spend how much money on Iran war (2)

युद्ध के लिए फंड की डिमांड

कांग्रेस के कई सहयोगियों ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि व्हाइट हाउस जल्द ही युद्ध के लिए और भी ज्यादा फंड की डिमांड कर सकता है। कुछ अधिकारियों ने कहा है कि व्हाइट हाउस कांग्रेस के सामने 50 अरब डॉलर की डिमांड रख सकता है।

अमेरिकी प्रशासन ने इस युद्ध पर हुए खर्चे के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं दी है और न ही ये बताया है कि युद्ध कब तक चलेगा।

ट्रंप ने बुधवार को केंटकी की यात्रा के दौरान एलान किया था कि 'हम युद्ध जीत गए हैं, लेकिन अमेरिका इस काम को पूरा करने के लिए लड़ाई में बना रहेगा।'

यह भी पढ़ें- भारत को छूट के बाद अमेरिका ने दी बाकी देशों को राहत, कहा- खरीद लो रूस का तेल

यह भी पढ़ें- ईरान ने दी तेल और गैस भंडारों को बम से उड़ाने की धमकी, कहा- अमेरिका को पछतावा होगा