विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

INS Sumitra: भारतीय नौसेना का 24 घंटे में एक और सफल ऑपरेशन, समुद्री डाकुओं के चंगुल से छुड़ाए गए 19 पाकिस्तानी

By Agency Edited By: Mohd Faisal
Published: Tue, 30 Jan 2024 09:29 AM (IST)

INS Sumitra सोमाली समुद्री डाकुओं के खिलाफ भारतीय नौसेना की कार्रवाई जारी है। भारतीय नौसेना ने 24 घंटे के अंदर ...और पढ़ें

INS Sumitra: भारतीय नौसेना के कमांडो ने समुद्री डाकुओं के चंगुल से छुड़ाए 19 पाकिस्तानी (फोटो सोर्स: indian navy)
INS Sumitra: भारतीय नौसेना के कमांडो ने समुद्री डाकुओं के चंगुल से छुड़ाए 19 पाकिस्तानी (फोटो सोर्स: indian navy)

HighLights

  1. भारतीय नौसेना के कमांडो ने समुद्री डाकुओं के चंगुल से छुड़ाए 19 पाकिस्तानी।
  2. 24 घंटे के अंदर दूसरी बार दिया सफल ऑपरेशन को अंजाम।

एएनआई, नई दिल्ली। INS Sumitra: सोमाली समुद्री डाकुओं के खिलाफ भारतीय नौसेना की कार्रवाई जारी है। भारतीय नौसेना ने 24 घंटे के अंदर दूसरी बार मछली पकड़ने वाले जहाज अल नामी को बचाया है।

समुद्री डाकुओं के खिलाफ आईएनएस सुमित्रा का एक और ऑपरेशन

भारतीय रक्षा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा ने कोच्चि के तट से लगभग 800 मील की दूर पर समुद्री डाकुओं द्वारा अपहृत मछली पकड़ने वाले जहाज अल नामी को बचाया गया है।

24 घंटे के अंदर दूसरी बार नाव को कराया मुक्त

भारतीय रक्षा अधिकारी के मुताबिक, भारतीय नौसेना के समुद्री कमांडो ने चालक दल को सुरक्षित बचाने के लिए ऑपरेशन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने सफलतापूर्वक नाव को बंधकों से मुक्त कराया है। पिछले 24 घंटों में भारतीय नौसेना का दूसरा सफल समुद्री डकैती रोधी अभियान था। भारतीय नौसेना के युद्धपोत हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा प्रदान करने के लिए तैनात किए गए हैं।

मछली पकड़ने वाले जहाज पर सवार थे 19 पाकिस्तानी

भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा कि नौसेना के जहाज सुमित्रा ने सोमालिया के पूर्वी तट पर समुद्री डकैती के खिलाफ एक और सफल अभियान को अंजाम दिया है। भारतीय नौसेना ने मछली पकड़ने वाले जहाज अल नामी और उसके चालक दल को 11 सोमाली समुद्री लुटेरों से बचाया है। इस जहाज पर 19 पाकिस्तानी नागरिक भी सवार थे।

यह भी पढ़ें- INS Sumitra: अरब सागर में भारतीय नौसेना का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, INS सुमित्रा ने समुद्री लुटेरों से कराया बंधकों को मुक्त

एक दिन पहले बचाया था ईरानी जहाज

बता दें कि एक दिन पहले भी भारतीय नौसेना ने एक सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया था। भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा ने सोमाली समुद्री डाकुओं द्वारा अपहृत मछुआरों को बचाया था। समुद्री डाकुओ ने ईरानी जहाज का अपहरण कर लिया था, जिसमें लगभग 17 क्रू सदस्य सवार थे।

यह भी पढ़ें- Weather Update Today: उत्तराखंड से लेकर कश्मीर तक बर्फ से ढके पहाड़, दिल्ली में बारिश का अलर्ट; पढ़ें अन्य राज्यों के मौसम का हाल