नामी एयरलाइंस ने कर दी बड़ी गलती, 130 यात्रियों से मांगनी पड़ी माफी; जानें क्या है पूरा मामला
इंडिगो एयलाइंस की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। एयरलाइंस की चूक के चलते विमान में सवार 130 यात्रियों का सामान दिल्ली एयरपोर्ट पर भी छूट गया।
नई दिल्ली, एनएनआइ। दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Indira Gandhi International Airport) पर इंडिगो एयलाइंस की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। एयरलाइंस की चूक के चलते विमान में सवार 130 यात्रियों का सामान दिल्ली एयरपोर्ट पर ही छूट गया। अब इस लापरवाही पर इंडिगो एयरलाइंस ने सभी यात्रियों से मांफी मांगते हुए खेद प्रकट किया है।
क्या है मामला
दरअसल रविवार को डंडिगो एयरलाइंस दिल्ली से तुर्की जा रही थी, लेकिन कंपनी की एक भूल के चलते लगभग 130 यात्रियों का समान दिल्ली में ही छूट गया। इस वजह से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्रियों में एयरलाइंस की इस लापरवाही के खिलाफ काफी गुस्सा है। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने ट्वीट कर अपना अपना गुस्सा प्रकट किया है।
आज पहुंचा दिए जाएंगे बैग
एयरलाइंस कि तरफ से आए बयान में कहा गया है कि उनका स्टाफ सभी यात्रियों का सामान लोड करना भूल गया था और विमान ने बिना सामान के ही उड़ान भर ली। इसके बाद अपने बयान में उन्होंने कहा कि सभी तरह की दिक्कतों का समाधान किया जा रहा है और आज सभी यात्रियों का सामना यात्रियों तक पहुंच जाएगा।
सोशल मीडिया पर यात्रियों का फूटा गुस्सा
इस घटना से नाराज सभी यात्रियों ने विमान की सेवा में कमी को लेकर सोशल मीडिया के जरिए दुनिया को बताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि एक साथ इतने सारी यात्रियों का सामान छूट जाना काफी हैरान कर देने वाली बात है।
यह भी पढ़ें: Indigo ने शारजाह के लिए शुरू की नई फ्लाइट, जानिए कितना है शुरुआती किराया