Move to Jagran APP

अयोध्या, उज्जैन और बद्रीनाथ... भारतीयों को खूब भा रहा घूमना-फिरना, आध्यात्मिक स्थलों की ओर बढ़ा रुझान

मेकमाईट्रिप इंडिया ट्रैवल ट्रेंड्स रिपोर्ट (Make My Trip) के अनुसार देश के लोग अब अयोध्या उज्जैन और बद्रीनाथ जैसे आध्यात्मिक स्थलों के बारे में अधिक जानकारी हासिल की जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार आध्यात्मिक पर्यटन संबंधी जानकारी हासिल करने की गतिविधि में 2021 की तुलना में 2023 में 97 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। अयोध्या में 2022 की तुलना में 2023 में 585 प्रतिशत की भारी वृद्धि हुई है।

By Agency Edited By: Nidhi Avinash Mon, 22 Apr 2024 10:00 PM (IST)
अयोध्या, उज्जैन और बद्रीनाथ... भारतीयों को खूब भा रहा घूमना-फिरना, आध्यात्मिक स्थलों की ओर बढ़ा रुझान
भारतीयों को खूब भा रहा घूमना-फिरना (Image: Jagran)

आइएएनएस, नई दिल्ली। देश के लोग अब पहले के मुकाबले अधिक यात्रा कर रहे हैं। साथ ही अयोध्या, उज्जैन और बद्रीनाथ जैसे आध्यात्मिक स्थलों के बारे में अधिक जानकारी हासिल की जा रही है।

'मेकमाईट्रिप इंडिया ट्रैवल ट्रेंड्स रिपोर्ट' में उसके प्लेटफार्म के 10 करोड़ से अधिक सक्रिय यूजर से प्राप्त जानकारी और उनकी जिज्ञासाओं पर गौर करने के बाद यह बात सामने आई है। इससे पता चला कि 2019 के बाद से एक वर्ष में तीन से अधिक यात्राएं करने वाले लोगों की संख्या में 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

2023 में 97 फीसदी बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, आध्यात्मिक पर्यटन संबंधी जानकारी हासिल करने की गतिविधि में 2021 की तुलना में 2023 में 97 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। इसमें कहा गया, छोटे तथा मझोले शहरों में धार्मिक महत्व वाले स्थलों की जानकारी हासिल करने के मामलों वृद्धि देखी जा रही है।

अयोध्या में 2022 की तुलना में 2023 में 585 प्रतिशत की भारी वृद्धि हुई है। इसी तरह उज्जैन और बद्रीनाथ को लेकर की गई खोज (सर्च) में क्रमश: 359 प्रतिशत और 343 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। रिपोर्ट से पता चला है कि सप्ताहांत में घूमने वाले गंतव्यों में जिम कार्बेट नेशनल पार्क के बारे में 2022 की तुलना में 2023 में 131 प्रतिशत अधिक जानकारी बटोरी गई।

ये तीन सबसे अधिक खोजे गए डेस्टिनेशन 

ऊटी और मुन्नार जैसे हिल स्टेशन भी लोकप्रिय विकल्प हैं, खासकर देश के दक्षिणी हिस्से में।' रिपोर्ट में अंतरराष्ट्रीय यात्राओं की भी जानकारी दी गई। दुबई, बैंकाक और सिंगापुर शीर्ष तीन सबसे अधिक खोजे गए गंतव्य बने हुए हैं, जबकि लंबी दूरी की यात्रा के लिए लोगों ने सबसे अधिक लंदन, टोरंटो और न्यूयार्क में रुचि दिखाई।

इसके अलावा, पारिवारिक यात्रा की बुकिंग तेजी से बढ़ रही है। इसमें 2022 की तुलना में 2023 में 64 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसी अवधि में एकल यात्रा की बुकिंग में 23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: Karnataka: संपत्ति के लिए मां-बाप की दी सुपारी, छोटे भाई की कराई हत्या; बेटे ने ऐसे रची साजिश

यह भी पढ़ें: Supreme Court: यह दलील सुनते ही 14 वर्षीय गभर्वती नाबालिग को SC ने दे दी गर्भपात की अनुमति, HC ने लगा दी थी रोक