विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी-बिहार समेत देशभर के लिए 15 जुलाई तक चलेंगी 900 स्पेशल ट्रेनें, वेटिंग से मिलेगी राहत

Published: Mon, 20 Apr 2026 07:20 PM (IST)Updated: Mon, 20 Apr 2026 08:14 PM (IST)

भारतीय रेलवे ने गर्मी में यात्रियों की सुविधा के लिए 900 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ...और पढ़ें

15 अप्रैल से 15 जुलाई तक चलेंगी स्पेशल ट्रेने

15 अप्रैल से 15 जुलाई तक चलेंगी स्पेशल ट्रेने

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप इस गर्मी में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन ट्रेन टिकट मिलने को लेकर परेशान हैं? अगर हां तो बेफिक्र हो जाइए, क्योंकि भारतीय रेलवे इस भीड़ से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

अगर आप अप्रैल से जुलाई के बीच घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो पूरी संभावना है कि आपको सीट मिल जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि, गर्मियों में भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने पूरे देश में स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए एलान किया है। इस फैसले का मकसद पूरे देश में यात्रा को ज्यादा आसान और सुविधाजनक बनाना है।

TRAIN

कब से कब तक चलेंगी स्पेशल ट्रेने?

15 अप्रैल से 15 जुलाई 2026 के बीच के लिए, कुल 908 समर स्पेशल ट्रेनों को मंजूरी दी गई है, जो मिलकर 18,262 फेरे लगाएंगी। मंजूर की गई कुल स्पेशल ट्रेनों में से, 660 ट्रेनों के बारे में पहले ही सूचना जारी कर दी गई थी, जो 11,294 फेरे लगाएंगी। रेलवे नेटवर्क की यह तैयारी सभी प्रमुख जोन तक फैली है।

ggggggggggggg

जोन वाइस ट्रेन 

दक्षिण मध्य रेलवे ने 124 ट्रेनों (1,184 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें से 76 ट्रेनों (324 ट्रिप) के बारे में पहले ही सूचना जारी की जा चुकी है।

पश्चिम रेलवे ने 106 ट्रेनों (2,078 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें से 92 ट्रेनों (1,667 ट्रिप) के बारे में सूचना जारी की जा चुकी है।

उत्तर पश्चिम रेलवे ने 76 ट्रेनों (2,245 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें 62 अधिसूचित सेवाएं (1,878 ट्रिप) शामिल हैं।

उत्तर रेलवे ने 76 ट्रेनों (2,090 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें से 56 ट्रेनों (1,535 ट्रिप) के बारे में सूचना जारी की जा चुकी है।

मध्य रेलवे ने 74 ट्रेनों (3,082 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें से 70 ट्रेनों (2,238 ट्रिप) के बारे में पहले ही सूचना जारी की जा चुकी है।

दक्षिण रेलवे ने 72 ट्रेनों (558 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें से 38 ट्रेनों (133 ट्रिप) के बारे में सूचना जारी की जा चुकी है।

पूर्व मध्य रेलवे ने 64 ट्रेनों (2,711 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें 38 अधिसूचित ट्रेनें (1,060 ट्रिप) शामिल हैं।

उत्तर मध्य रेलवे ने 54 ट्रेनों (1,163 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें से 46 ट्रेनों (688 ट्रिप) के बारे में सूचना जारी की जा चुकी है।

पूर्वोत्तर रेलवे ने 52 ट्रेनों (814 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें से 34 ट्रेनों (477 ट्रिप) के बारे में सूचना जारी की जा चुकी है।

पूर्व तट रेलवे ने 28 ट्रेनों (410 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें 18 अधिसूचित ट्रेनें (88 ट्रिप) शामिल हैं।

पश्चिम मध्य रेलवे ने भी 28 ट्रेनों (408 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें से 18 ट्रेनों (192 ट्रिप) के बारे में सूचना जारी की जा चुकी है।

पूर्व रेलवे ने 24 ट्रेनों (392 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें से 10 ट्रेनों (276 ट्रिप) के बारे में सूचना जारी की जा चुकी है।

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने 24 ट्रेनों (220 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें 20 अधिसूचित ट्रेनें (141 ट्रिप) शामिल हैं।

दक्षिण पूर्व रेलवे ने 20 ट्रेनों (276 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें से 18 ट्रेनों (250 ट्रिप) के बारे में सूचना जारी की जा चुकी है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 10 ट्रेनों (122 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें 8 अधिसूचित सेवाएं (70 ट्रिप) शामिल हैं।

दक्षिण पश्चिम रेलवे ने 76 ट्रेनों (509 फेरों) को मंजूरी दे दी है, जिनमें से 56 ट्रेनों (277 फेरों) के बारे में पहले ही सूचित किया जा चुका है।

रेलवे जोन ट्रेनें फेरे
दक्षिण मध्य रेलवे 124 1,184
पश्चिम रेलवे 106 2,078
उत्तर पश्चिम रेलवे 76 2,245
उत्तर रेलवे 76 2,090
मध्य रेलवे 74 3,082
दक्षिण रेलवे 72 558
पूर्व मध्य रेलवे 64 2,711
उत्तर मध्य रेलवे 54 1,163
पूर्वोत्तर रेलवे 52 814
पूर्व तट रेलवे 28 410
पश्चिम मध्य रेलवे 28 408
पूर्व रेलवे 24 392
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे 24 220
दक्षिण पूर्व रेलवे 20 276
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे 10 122
दक्षिण पश्चिम रेलवे 76 509

tr

सफर बनेगा आसान 

इन स्पेशल ट्रेनों की बड़े पैमाने पर शुरुआत से वेटिंग लिस्ट पर दबाव कम होने, अधिक कन्फर्म बर्थ मिलने और महत्वपूर्ण स्थानों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है।

इसका उद्देश्य गर्मियों के मौसम में हाई डीमांड वाले सफर को अधिक आसान और आरामदायक बनाना भी है। रेलवे ने बेहतर प्लानिंग और अतिरिक्त सेवाओं के नेटवर्क की ओर एक और मजबूत कदम बढ़ाया है, जिससे यात्रियों की परेशानियां काफी हद तक कम होंगी।

यह भी पढ़ें- गर्मी की छुट्टियों में बदला रेल यात्रियों का ट्रेंड: चर्लपल्ली से जसीडीह, बरौनी व मुजफ्फरपुर के लिए एक दर्जन ट्रेनें चलेंगी