विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गर्मी की छुट्टियों में बदला रेल यात्रियों का ट्रेंड: चर्लपल्ली से जसीडीह, बरौनी व मुजफ्फरपुर के लिए एक दर्जन ट्रेनें चलेंगी

By Tapas Banerjee Edited By: Mritunjay Pathak
Published: Mon, 20 Apr 2026 01:34 PM (IST)Updated: Mon, 20 Apr 2026 03:17 PM (IST)

Hyderabad–Charlapalli to Bihar:गर्मी की छुट्टियों में घर वापसी के बढ़ते रुझान के कारण हैदराबाद के चर्लपल्ली से झारखंड-बिहार के लिए ...और पढ़ें

Hyderabad–Charlapalli to Bihar: भीड़ नियंत्रण को चलेंगी 12 स्पेशल ट्रेनें।

Hyderabad–Charlapalli to Bihar: भीड़ नियंत्रण को चलेंगी 12 स्पेशल ट्रेनें।

HighLights

  1. गर्मी की छुट्टियों में घर वापसी के लिए विशेष ट्रेनें शुरू।

  2. हैदराबाद के चर्लपल्ली से झारखंड-बिहार को 12 ट्रेनें।

  3. ये स्पेशल ट्रेनें 23 अप्रैल से 3 मई तक चलेंगी।

जागरण संवाददाता, धनबाद। गर्मी की छुट्टियों में हिल स्टेशन या सैर-सपाटे वाली जगहों तक पहुंचने वाली ट्रेनों में भीड़ उमड़ती है। इस बार ट्रेंड बदल गया है। बड़े शहरों से घर वापसी को लेकर अचानक ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। गुजरात के बाद अब दक्षिण भारत के हैदराबाद व सिकंदराबाद से भी बड़ी संख्या में लोग घर वापसी कर रहे हैं।

भीड़ बढ़ने से नियमित ट्रेनों में पांच रखना मुश्किल हो गया है। इसके मद्देनजर रेलवे ने हैदराबाद व सिकंदराबाद के वैकल्पिक स्टेशन चर्लपल्ली से झारखंड-बिहार के लिए एक दर्जन स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। 23 अप्रैल से तीन मई तक जसीडीह, बरौनी व मुजफ्फरपुर के लिए एक दर्जन ट्रेनें चलाई जाएंगी। चर्लपल्ली तक वापसी के लिए भी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।

इन तिथियों में चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

- 07580 चर्लपल्ली-जसीडीह गुरुवार 23 अप्रैल को चलेगी। चर्लपल्ली से दिन में 11:30 पर खुल कर अगले दिन शाम 6:00 बजे जसीडीह पहुंचेगी।

- 07584चर्लपल्ली-मुजफ्फरपुर स्पेशल 24 अप्रैल को चलेगी। चर्लपल्ली से शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे खुल कर अगले दिन दोपहर 3:00 बजे बोकारो, 4:08 पर चंद्रपुरा, 4:35 पर कतरास और शाम 5:45 पर धनबाद आएगी तथा अगले दिन सुबह 5:00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

- 07582 चर्लपल्ली-मुजफ्फरपुर स्पेशल 28 अप्रैल को चलेगी। चर्लपल्ली से मंगलवार दोपहर 2:00 बजे खुल कर अगले दिन दोपहर 3:00 बजे बोकारो, 4:08 पर चंद्रपुरा, 4:35 पर कतरास और शाम 5:45 पर धनबाद आएगी तथा अगले दिन सुबह 5:00 बजे मुजफ्फरपुरपहुंचेगी।

- 07586 चर्लपल्ली-जसीडीह स्पेशल 30 अप्रैल को चलेगी। चर्लपल्ली से दिन में 11:30 पर खुल कर अगले दिन शाम 6:00 बजे जसीडीह पहुंचेगी।

- 07588 चर्लपल्ली-बरौनी स्पेशल 26 अप्रैल को चलेगी।चर्लपल्ली से मंगलवार दोपहर 2:00 बजे खुल कर अगले दिन दोपहर 3:00 बजे बोकारो, 4:08 पर चंद्रपुरा, 4:35 पर कतरास और शाम 5:45 पर धनबाद आएगी तथा देर रात 2:15 पर बरौनी पहुंचेगी।

- 07590 चर्लपल्ली-मुजफ्फरपुर स्पेशल एक मई को चलेगी।चर्लपल्ली से शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे खुल कर अगले दिन दोपहर 3:00 बजे बोकारो, 4:08 पर चंद्रपुरा, 4:35 पर कतरास और शाम 5:45 पर धनबाद आएगी तथा अगले दिन सुबह 5:00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।


- 07581 जसीडीह-चर्लपल्ली स्पेशल 24 अप्रैल को चलेगी।
- 07585 मुजफ्फरपुर-चर्लपल्ली स्पेशल 26 अप्रैल को चलेगी।
- 07589 बरौनी-चर्लपल्ली स्पेशल 28 अप्रैल को चलेगी।
- 07583 मुजफ्फरपुर-चर्लपल्ली स्पेशल 30 अप्रैल को चलेगी।
- 07587 जसीडीह-चर्लपल्ली स्पेशल एक मई को चलेगी।
- 07591 मुजफ्फरपुर-चर्लपल्ली स्पेशल तीन मई को चलेगी।