विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रेन में किस समय खोल सकते हैं मिडिल बर्थ? सफर से पहले रेलवे का नियम जानिए

Published: Wed, 25 Nov 2026 05:44 PM (IST)

भारतीय रेलवे ने ट्रेन में मिडिल बर्थ खोलने और सोने के लिए रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक का समय तय किया है, ताकि सभी यात्रियों को सुविधा मिल सके।

मिडिल बर्थ खोलने का सही समय रात 10 से सुबह 6 बजे। (जागरण ग्राफिक्स)

मिडिल बर्थ खोलने का सही समय रात 10 से सुबह 6 बजे। (जागरण ग्राफिक्स)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ट्रेन से सफर करना हमेशा से ही आरामदायक और किफायती साधन रहा है। लोग लंबी दूरी की यात्रा करने लिए ट्रेन को सबसे सुविधाजनक साधन मानते हैं क्योंकि यहां आराम से सो कर व्यक्ति अपने गंतव्य तक पहुंच जाता है।

लेकिन कई बार यात्रा के दौरान अपनी मनपसंद की सीट नहीं मिलती, ऐसे में हमें कई दिक्कतों का सामने करना पड़ता है। ट्रेन से यात्रा करते समय मिडिल बर्थ को लेकर अक्सर यात्रियों के बीच अक्सर बहस हो जाति है।

कोई दिन में ही बर्थ खोलकर सोने लगता है तो लोअर बर्थ वाले को बैठने में दिक्कत होती है तो कोई रात में भी मिडिल बर्थ खुलने नहीं देता। इसी आम समस्या को देखते हुए रेलवे ने साफ नियम तय किए हैं। आइए जानते हैं मिडिल बर्थ खोलने का सही समय आखिर क्या है?

मिडिल बर्थ खोलने का सही नियम क्या है?

रेलवे नियमों के मुताबिक मिडिल बर्थ खोलने और उस पर सोने का सही समय रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक तय किया गया है।रात 10 बजे से पहले मिडिल बर्थ को फोल्ड करके रखना जरूरी है, ताकि निचली और ऊपरी बर्थ वाले यात्री आराम से बैठ सकें।

सुबह 6 बजे के बाद मिडिल बर्थ वाले यात्री को अपनी बर्थ नीचे कर देनी चाहिए, जिससे दिन के समय सभी यात्री मिलकर बैठ सकें।पहले यह समय रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक था, लेकिन यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने इसे बदलकर रात 10 बजे से सुबह 6 बजे कर दिया है।

दिन के समय सीट शेयरिंग के नियम

सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक का समय ‘डे टाइम’ माना जाता है। इस दौरान लोअर बर्थ पर लोअर, मिडिल और अपर बर्थ वाले सभी यात्रियों को बैठने का हक होता है। अगर कोई यात्री दिन में जबरदस्ती मिडिल बर्थ खोलकर सोने लगे तो इसकी शिकायत ट्रेन के टीटीई से की जा सकती है।

इन परिस्थितियों में मिलती है छूट

अगर कूपे या बर्थ में गर्भवती महिला, बुजुर्ग, बीमार या दिव्यांग यात्री यात्रा कर रहे हों तो मानवीय आधार पर उन्हें दिन में भी मिडिल बर्थ खोलकर आराम करने या लोअर बर्थ पर लेटने की अनुमति दी जा सकती है। ऐसे मामलों में आपसी सहमति से फैसला लेना सबसे अच्छा रहता है।

विवाद से कैसे बचें?

मिडिल बर्थ को खोलने या बंद करने को लेकर अगर किसी अन्य यात्री से विवाद हो जाए तो बहस करने के बजाय आप ऑन-ड्यूटी TTE या 139 हेल्पलाइन की मदद ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें- नमो भारत का टिकट कितने समय तक रहता है वैलिड? समय निकलने पर लग सकती है पेनल्टी; पूरी डिटेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।