विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नमो भारत का टिकट कितने समय तक रहता है वैलिड? समय निकलने पर लग सकती है पेनल्टी; पूरी डिटेल

By kapil KumarEdited By: Kapil Kumar
Published: Wed, 25 Nov 2026 04:43 PM (IST)

Namo Bharat Ticket Rules: नमो भारत ट्रेन के टिकट की वैधता और नियमों को जानना महत्वपूर्ण है ताकि पेनल्टी से बचा जा सके। सिंगल यात्रा टिकट 2 घंटे के लिए वैध होता है, जबकि NCMC कार्ड पर ट्रिप पास की वैधता अलग-अलग होती है।

नमो भारत ट्रेन। NCRTC के X अकाउंट से ली गई तस्वीरों को कवर इमेज के रूप में बनाया गया है।

नमो भारत ट्रेन। NCRTC के X अकाउंट से ली गई तस्वीरों को कवर इमेज के रूप में बनाया गया है।

HighLights

  1. नमो भारत टिकट की वैधता 2 घंटे, समय पर यात्रा करें।

  2. समय निकलने पर टिकट अमान्य, पेनल्टी से बचें।

  3. एनसीएमसी कार्ड पर ट्रिप पास की अलग-अलग वैधता।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Namo Bharat Train News: नमो भारत ट्रेन से सफर करते हैं तो आपको टिकट की वैलिडिटी के बारे में पता होना चाहिए। क्योंकि अगर टिकट (Namo Bharat Train Ticket) का वैलिड समय निकल गया तो आपका नुकसान हो सकता है। भविष्य में आपका ऐसा कोई नुकसान न हो, इसके लिए अभी नियम जान लीजिए।

तीन तरीके से खरीद सकते हैं टिकट

नमो भारत ट्रेन में यात्रा करने के लिए आप तीन तरह से टिकट खरीद सकते हैं। सबसे पहले तो आप अपनी यात्रा के अनुसार, खिड़की पर जाकर टिकट खरीद सकते हैं।

इसके अलावा आप मेट्रो कार्ड (NCMC Card) में रिचार्ज कराकर भी अपनी यात्रा कर सकते हैं। इन दोनों ऑप्शन के अलावा आप नमो भारत एप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको अपने मोबाइल में नमो भारत एप इंस्टॉल करना होगा।

Namo bharat 1

नमो भारत ट्रेन का कोच अंदर से ऐसा दिखता है। फोटो - एनसीआरटीसी के X अकाउंट से ली गई

2 घंटे के भीतर करें यात्रा

नमो भारत ट्रेन में यात्रा करने के लिए भले ही आपने किसी भी माध्यम से टिकट लिया हो, तीनों तरह के टिकटों पर एक जैसा नियम ही लागू होगा। अगर आपने यात्रा करने के लिए टिकट खरीद लिया है तो आपको 2 घंटे के भीतर अपनी यात्रा को शुरू करना होगा। मतलब टिकट खरीदने के बाद 2 घंटे के भीतर मेट्रो स्टेशन में प्रवेश करना होगा।

Namo bharat 2

नमो भारत ट्रेन का कोच अंदर से ऐसा दिखता है। फोटो - एनसीआरटीसी के X अकाउंट से ली गई

अगर आप 2 घंटे के भीतर मेट्रो स्टेशन नहीं पहुंचे तो आपके टिकट की वैलिडिटी खत्म हो जाएगी और आपका टिकट अमान्य हो जाएगा। फिर आपको उस टिकट पर यात्रा करने के लिए पेनल्टी देनी होगी। यह पेनल्टी आपको घंटों की देरी के हिसाब से देनी होगी। एक घंटे की देरी के लिए 10 रुपये की पेलन्टी का प्रावधान है। 

ट्रिप पास की भी सुविधा

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ समय पहले ही एक नया नियम लागू किया। इस नियम के अनुसार, अगर आप अगले 15 दिन के भीतर यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो आप पहले से NCMC कार्ड के जरिए ट्रिप बनवा कर रख सकते हैं। लेकिन इसके लिए भी कुछ शर्तें हैं।

क्या हैं शर्तें?

सबसे पहले ये बता दें कि आप 1, 10, 15, 20 और 40 ट्रिप एक साथ बनवा सकते हैं। क्रम अनुसार, 1 ट्रिप के लिए 15 दिन, 10 ट्रिप के लिए 30 दिन, 15 और 20 ट्रिप के लिए 60 दिन व 40 ट्रिप पास के लिए 90 दिन मिलते हैं। शर्त यह है कि आपको अपने ट्रिप पास तय समय के अनुसार यूज करने होंगे।

यह भी पढ़ें- अब 36 मिनट में पूरा होगा आनंद विहार से बेगमपुल का सफर, 16 नवंबर से दौड़ेंगी दिल्ली-मेरठ नमो भारत की फास्ट ट्रेनें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।