विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैप्टन स्मित मछार की तबियत कैसी है, कहां चल रहा इलाज? भारतीय पायलट का लेटेस्ट हेल्थ अपडेट

Published: Thu, 01 Oct 2026 10:32 PM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2026 11:41 PM (IST)

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मछार की ...और पढ़ें

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार का स्वास्थ्य स्थिर (स्क्रीनग्रैब)

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार का स्वास्थ्य स्थिर (स्क्रीनग्रैब)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, तेल अवीव। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में को-पायलट द्वारा जानलेवा हमले के बावजूद 170 से अधिक यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मछार की हालत अब स्थिर है।

सऊदी अरब के तबूक अस्पताल में प्राथमिक उपचार और सर्जरी के बाद उन्हें आगे के बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर यूएई के अबू धाबी लाया गया है। भारतीय दूतावास और अधिकारी उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

तेजी से स्वस्थ हो रहें मछार

यूएई (UAE) में भारत के राजदूत दीपक मित्तल ने अस्पताल पहुंचकर भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और उनके परिवार से मुलाकात की। यूएई स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि कैप्टन स्मित मछार का स्वास्थ्य अच्छा है और वे तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं।

दूतावास ने यह भी स्पष्ट किया कि कैप्टन माछर के निरंतर इलाज और देखभाल को सुनिश्चित करने के लिए वे स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय और संपर्क बनाए हुए हैं। उन्हें बेहतरीन मेडिकल देखभाल दी जा रही है। उन्होंने मदद के लिए UAE के अधिकारियों का शुक्रिया अदा किया।

मुस्कुरा कर हंस रहे थे मछार

राजदूत मित्तल ने कहा कि उन्होंने UAE में कैप्टन मछार और उनके परिवार से मुलाकात की और पाया कि पायलट का मनोबल ऊंचा है। राजदूत ने कहा, "वे खुलकर बात कर रहे थे, मुस्कुरा और हंस रहे थे, यह हमारे लिए और सबसे बढ़कर उनके परिवार के लिए बहुत बड़ी राहत की बात है।"

आज ही लाया गया दुबई

कैप्टन मछार को आज ही सऊदी अरब के तबूक से एयरलिफ्ट कर संयुक्त अरब अमीरात लाया है। इससे पहले तबूक में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद उनका इलाज चल रहा था। उनकी सेहत अब पहले से बेहतर है और डाक्टरों ने उनकी हालत में तेजी से सुधार बताया है।

कैप्टन मछार पिछले 13 वर्षों से बोइंग 737 जैसे विमानों का संचालन कर रहे हैं और उनके पास करीब 9,750 घंटे का उड़ान अनुभव है। उन्होंने स्पाइसजेट में लाइन ट्रेनिंग कैप्टन के तौर पर भी 11 साल काम किया है।

 

दुनियाभर में हो रही बहादुरी की तारीफ

दुबई से तेल अवीव जा रहे ‘फ्लाईदुबई’ विमान में सह-पायलट के हमले के बावजूद अडिग रहकर बड़ी त्रासदी टालने वाले भारतीय कप्तान स्मित मछार की बहादुरी की दुनिया भर में तारीफ हो रही है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें हीरो बताया है।

नई दिल्ली में इजरायल के राजदूत रुवेन अजार ने कहा है कि अगर मछार नहीं होते तो दुबई से तेल अवीव जा रहे उड़ान एफजेड1073 की स्थिति कुछ और होती।

यह भी पढ़ें- कैप्टन स्मित मछार का पहला वीडियो आया सामने, स्ट्रेचर पर इलाज के लिए ले जाते दिखे फ्लाईदुबई के रियल 'हीरो'

यह भी पढ़ें- फ्लाईदुबई को क्रैश कराने की पहले ही लिखी गई थी स्क्रिप्ट, किसके इशारे पर हुआ हमला? UAE ने दिए जांच के आदेश