फेसबुक पर की इस्लाम विरोधी टिप्पणी, भारतीय पर मामला दर्ज
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई शहर में रह रहे एक भारतीय के खिलाफ इस्लाम के अपमान का मामला दर्ज किया गया है। 41 वर्षीय इस भारतीय पर सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक पर अपमानजनक टिप्पणी पोस्ट करने का आरोप है। भारतीय की पहचान उसके नाम के पहले दो अक्षरों एसजी
दुबई। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई शहर में रह रहे एक भारतीय के खिलाफ इस्लाम के अपमान का मामला दर्ज किया गया है। 41 वर्षीय इस भारतीय पर सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक पर अपमानजनक टिप्पणी पोस्ट करने का आरोप है। भारतीय की पहचान उसके नाम के पहले दो अक्षरों एसजी से हुई है। दोषी पाए जाने पर उसे सात साल की सजा और निर्वासन का सामना करना पड़ सकता है।
फेसबुक पर इस्लाम के अपमान का यह मामला पिछले साल जुलाई का है। बताया जा रहा है कि इराक में जारी हिंसा से जुड़ी एक वीडियो क्लिप देखने के बाद आरोपी ने फेसबुक पर इस्लाम के खिलाफ एक पोस्ट डाली थी। शिकायतकर्ता 24 वर्षीय एक भारतीय विक्रेता का आरोप है कि पिछले साल व्हाट्सएप पर उसे एक मैसेज प्राप्त हुआ था, जिसमें इस्लाम के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को लेकर बात कही गई थी।
पाक में ईशनिंदा के आरोप में इसाई गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी के स्मार्टफोन को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया है। अभियोजन पक्ष का कहना है कि जांच के दौरान आरोपी ने फेसबुक पर इस्लाम पर टिप्पणी पोस्ट करने की बात स्वीकार की है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई अगले महीने तक के लिए टाल दी है। अगर वह दोषी पाया जाता है तो उसे सात साल की कैद और देश निकाला का सामना करना पड़ सकता है।