विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत में पाक वेब सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर लगा बैन, केंद्र सरकार की Netflix को चेतावनी

Published: Thu, 26 Nov 2026 12:55 PM (IST)

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स को भारत में पाकिस्तान में बने किसी भी कंटेंट की स्ट्रीमिंग न करने का निर्देश दिया है।

जो बचे हैं संग समेट लो पोस्टर(फोटो: सोशल मीडिया)

जो बचे हैं संग समेट लो पोस्टर(फोटो: सोशल मीडिया)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि पाकिस्तान में बने किसी भी कंटेंट की भारत में स्ट्रीमिंग न हो।

मंत्रालय का यह निर्देश 8 मई 2025 को जारी किए गए उसके पुराने आदेश के अनुरूप है।

पिछले साल किए गए वादे की दिलाई याद

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स को पिछले साल जून में किए गए उसके अपने वादे का सम्मान करने के लिए कहा है।

उस समय स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने मंत्रालय को सूचित किया था कि भारत में उसके सब्सक्राइबर्स के लिए पाकिस्तान से जुड़ी कोई भी फिल्म या वेब सीरीज उपलब्ध नहीं कराई गई है।

मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स से कहा है कि वह उसी रुख पर कायम रहे, जो उसने पहले स्पष्ट किया था।

किस वेब सीरीज को लेकर उठा विवाद?

मंत्रालय का यह ताजा निर्देश उन कई शिकायतों और ज्ञापनों के मिलने के बाद आया है, जिनमें पाकिस्तान स्थित वेब सीरीज जो बचे हैं संग समेट लो की भारत में संभावित रिलीज को लेकर आपत्ति जताई गई थी।

यह भी पढ़ें- नेटफ्लिक्स में नौकरी का सबसे बड़ा संकट: 6 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी, 1,000 लोगों की जाएगी जॉब

यह भी पढ़ें- सिनेमा के महाकुंभ 57वें IFFI की शुरुआत, वेव्स फिल्म बाजार और नेटफ्लिक्स की साझेदारी बनी खास आकर्षण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।