यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गोल्फर रणवीर सैनी ने स्पेशल ओलंपिक में जीता गोल्ड
स्पेशल गोल्फर रणवीर सिंह सैनी ने स्पेशल ओलिंपिक में इतिहास रच दिया है। गुड़गांव के रणवीर ऐसे पहले भारतीय बन ...और पढ़ें

नई दिल्ली। स्पेशल गोल्फर रणवीर सिंह सैनी ने स्पेशल ओलिंपिक में इतिहास रच दिया है। गुड़गांव के रणवीर ऐसे पहले भारतीय बन गए हैं, जिन्होंने ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता है।
इतनी कम उम्र में रणवीर सैनी ने अपनी काबिलियत के दम पर विश्व और गोल्फ की दुनिया में ना केवल भारत का नाम रोशन किया है, बल्कि एक मिसाल भी कायम की है। शुक्रवार को 14 साल के गोल्फर रणवीर ने जीएफ गॉल्फ लेवल-2 ऑल्टरनेट शॉट टीम प्ले में उन्होंने यह कारनामा किया।
रणवीर और उनकी पार्टनर मोनिका जाजू ने नौ शॉट के दम पर हॉन्गकॉन्ग और निप्पन के ऊपर जगह बनाई। इस प्रतियोगिता में 21 देशों ने भाग लिया था।
रणवीर सैनी की केवल यही एक बड़ी उपलब्धि नहीं है। दो साल पहले वह ऐसे पहले भारतीय बन चुके हैं जिन्होंने एशिया पसिफिक वर्ल्ड गेम्स में दो गोल्ड मेडल जीते थे।
रणवीर दो साल की भी कम उम्र से ऑटिज्म से पीड़ित हैं। उन्हें खाना बनाना, पियानो बजाना और नंबर कैलकुलेट करना पसंद है, लेकिन उनको पहचान गॉल्फ ने दिलाई और उनकी उपलब्धि लिमका बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड्स में भी दर्ज हो चुकी है।
स्पेशल ओलंपिक में गोल्ड जीतने के बाद रणवीर के पिता कार्तिकेय सैनी बहुत खुश हैं।
