विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिक्किम में भारी बर्फबारी के बीच सेना का सफल ऑपरेशन, 900 से ज्यादा लोगों को निकाला सुरक्षित

Published: Fri, 13 Nov 2026 08:16 PM (IST)

पूर्वी सिक्किम में भारी बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के कारण फंसे 900 से अधिक स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों को भारतीय सेना ने सुरक्षित बाहर निकाला।

बर्फ से ढकी सड़कें साफ करते हुए सेना के जवान (सेना)

बर्फ से ढकी सड़कें साफ करते हुए सेना के जवान (सेना)

HighLights

  1. भारतीय सेना ने पूर्वी सिक्किम में 900 से अधिक लोगों को बचाया।

  2. भारी बर्फबारी में फंसे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को राहत मिली।

  3. त्रिशक्ति कोर ने 300 से अधिक वाहनों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की।

डिजिटल डेस्क, गंगटोक। पूर्वी सिक्किम में भारी बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के कारण फंसे 900 से अधिक स्थानीय नागरिक और पर्यटकों को भारतीय सेना ने सुरक्षित बाहर निकाला।

त्रिशक्ति कोर की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, जवानों ने दुर्गम परिस्थितियों में बचाव अभियान चलाकर फंसे लोगों को राहत पहुंचाई।

इस दौरान 300 से अधिक वाहनों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की गई, जिनमें 250 पर्यटक वाहन शामिल थे। सेना की इस पहल से पूर्वी सिक्किम में फंसे सैकड़ों पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है।

सेना का बचाव अभियान

सेना की ओर से जारी जानकारी में बताया गया है कि क्षेत्र में भारी बर्फबारी और अत्यधिक ठंड के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग रास्ते में फंस गए थे। ऐसी स्थिति में त्रिशक्ति कोर के जवानों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में सहायता की।

बचाव अभियान के दौरान सेना के शिविरों में फंसे लोगों के लिए चिकित्सा सहायता, गर्म आश्रय और भोजन की व्यवस्था की गई।

प्रतिकूल मौसम और कठिन परिस्थितियों के बावजूद सेना के जवानों ने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार राहत एवं बचाव कार्य जारी रखा।

यह भी पढ़ें- 'ग्रामीण रोजगार योजना के अकुशल श्रमिकों की मजदूरी 300 की बजाय 400 रुपये हो', सीएम शुभेंदु अधिकारी की केंद्र से मांग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।