विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: मौसम विभाग का सुकून भरा नया अपडेट, लू की मार से मिलेगी राहत; इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

Published: Thu, 25 Apr 2024 04:34 PM (IST)

IMD Rain Alert देश के कई हिस्सों में जारी भीषण गर्मी और लू के बीच मौसम विभाग ने एक राहत ...और पढ़ें

IMD ने मौसम को लेकर दिया गुड न्यूज। फाइल फोटो।
IMD ने मौसम को लेकर दिया गुड न्यूज। फाइल फोटो।

HighLights

  1. उत्तर-पश्चिम भारत में 26 से 28 अप्रैल के दौरान बारिश होने की संभावना
  2. 27 और 28 अप्रैल को पूर्वोत्तर भारत में हो सकती है भारी बारिश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में जारी भीषण गर्मी और लू के बीच मौसम विभाग ने एक राहत भरी खबर दी है। IMD के मुताबिक, देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में 26 से 28 अप्रैल के दौरान चमक और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

पूर्वोत्तर भारत में कब होगी बारिश?

वहीं, पूर्वोत्तर भारत में जारी गर्मी से भी लोगों को राहत मिलने वाली है। विभाग ने बताया कि 27 और 28 अप्रैल को पूर्वोत्तर भारत के अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान चमक और गरज के साथ तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, पूर्वी और दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में अगले कुछ दिनों तक भीषण लू चलने की संभावना है।

इन राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब और हरियाणा में 26 और 27 अप्रैल को कई स्थानों पर ओलावृष्टि, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में 27 अप्रैल को तेज आंधी के साथ कई जगहों पर बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में रहेगी भीषण लू की स्थिति

IMD ने अपने ताजा अपडेट में बताया कि पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर और ओडिशा के कुछ स्थानों में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति रह सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, कोंकण और गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में 25 अप्रैल से लेकर 29 अप्रैल तक लू की स्थिति रहने की संभावना है।

उत्तर पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर पश्चिम भारत और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में 26 से लेकर 28 अप्रैल तक तेज हवाओं के साथ तेज हवाओं के साथ बारिश का एक ताजा दौर शुरू होने की संभावना है। IMD ने कहा कि इस दौरान कई जगहों पर चमक और गरज के साथ ओले भी पड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः Weather Update Today: UP, बिहार सहित इन राज्यों में बढ़ेगी गर्मी, IMD ने जारी किया लू का अलर्ट; जानें अपने राज्य के मौसम का हाल

यह भी पढ़ेंः Heatwave Grips in UP: सूर्यदेव ने तरेरी आंखे, लू के थपेड़ों से लोग बेहाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।