अगले हफ्ते रिकॉर्ड 104 सेटेलाइट छोड़ेगा भारत
उपग्रहों का संयुक्त भार 1,500 किग्रा होगा। इसमें 650 किग्रा का रिमोट-सेंसिंग कार्टोसेट-2 और 15-15 किग्रा के दो छोटे उपग्रह आइए और आइबी शामिल हैं।'
बेंगलुरु, आइएएनएस। भारत 15 फरवरी को श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से रिकॉर्ड 104 उपग्रह छोड़कर इतिहास रचेगा। इसमें 101 विदेशी उपग्रह होंगे।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अधिकारी ने कहा, 'हमने अंतरिम रूप से पृथ्वी से करीब 500 किमी ऊपर सूर्य-समकालिक (सन-सिंक्रोनस) कक्षा में सुबह करीब नौ बजे उपग्रहों को छोड़ने का फैसला किया है।' उपग्रहों में तीन भारतीय, 88 अमेरिकी और शेष इजरायल, कजाखिस्तान, नीदरलैंड्स, स्विट्जरलैंड और संयुक्त अरब अमीरात से हैं। अधिकारी ने बताया, 'उपग्रहों का प्रक्षेपण पीएसएलवी-सी37 से किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: शादी का कार्ड भेजिए और तिरुपति बालाजी का आशीर्वाद पाइए
उपग्रहों का संयुक्त भार 1,500 किग्रा होगा। इसमें 650 किग्रा का रिमोट-सेंसिंग कार्टोसेट-2 और 15-15 किग्रा के दो छोटे उपग्रह आइए और आइबी शामिल हैं।' भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसके पहले 22 जून, 2016 को एक बार में 20 उपग्रह छोड़ चुकी है। एक साथ 104 उपग्रह छोड़कर इसरो 2014 में एक साथ 37 उपग्रह छोड़ने के रूस के रिकॉर्ड को और 2013 में 29 उपग्रह एक साथ छोड़ने के अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के रिकॉर्ड को पछाड़ देगा।
यह भी पढ़ें: लालकिले के अंदर मिला कारतूसों का जखीरा व कई हैंड ग्रेनेड, सकते में IB