विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus News: देश में फिर पैर पसार रहा है कोरोना! 24 घंटे में 3 हजार से अधिक नए मामले; एक्टिव मरीज भी बढ़े

By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
Published: Thu, 30 Mar 2023 10:11 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 30 Mar 2023 11:56 AM (GMT+05:30)

Covid-19 Cases in India Today Coronavirus Latest News स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देशभर में कोविड-19 के बीते 24 घंटे ...और पढ़ें

भारत में फिर पैर पसार रहा है कोरोना!
भारत में फिर पैर पसार रहा है कोरोना!

Covid-19 News Updates In India देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगता नहीं दिख रहा है। एक दिन में ही कोरोना के ताजा मामले तीन हजार के पार हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देशभर में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3,016 मामले दर्ज किए गए हैं। बताया जा रहा है कि पिछले छह महीनों में ये कोरोना के सबसे ज्यादा मामले हैं। बीते साल दो अक्टूबर को कोरोना के 3,375 केस सामने आए थे।

13 हजार से ज्यादा एक्टिव केस

मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना से 1,396 लोग ठीक भी हुए हैं। एक्टिव केस बढ़कर अब 13,509 हो गए हैं। बता दें कि 29 मार्च को सक्रिय मामलों की संख्या 11,903 थी।

कोरोना से 14 लोगों की मौत

रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना से एक दिन में 14 लोगों की जान भी गई है। कोरोना से अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 862 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक देश में कोरोना के 4.47 करोड़ से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा कुल 4 करोड़ 41 लाख 68 हजार 321 लोग ठीक भी हो चुके हैं। इसके साथ ही कोरोना की अब तक 220.65 करोड़ से ज्यादा खुराक भी लग चुकी है।

  • डेली पॉजिटिविटी दर- 2.73 फीसदी
  • साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर- 1.71 फीसदी
  • एक्टिव केस- 0.03 फीसदी
  • राष्ट्रीय रिकवरी दर- 98.78 फीसदी

दिल्ली सरकार ने बुलाई बैठक

देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने अहम बैठक बुलाई है। दिल्ली सरकार गुरुवार दोपहर कोविड की स्थिति पर बैठक करेगी। स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों और विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ बैठक करेंगे।