विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत बनाम पाकिस्तान तनाव के बीच गौतम अडानी का बड़ा बयान, बोले- 'असली ताकत दिखाने का समय'

Published: Fri, 09 May 2025 12:52 AM (IST)Updated: Fri, 09 May 2025 02:56 AM (IST)

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का मामला इस वक्त लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। पाकिस्तान की नापाक करतूत ...और पढ़ें

गौतम अडानी ने दिया बड़ा बयान (फोटो क्रेडिट- फाइल फोटो)
गौतम अडानी ने दिया बड़ा बयान (फोटो क्रेडिट- फाइल फोटो)

जागरण डेस्क, नई दिल्ली। देश के सीमावर्ती इलाके में पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन से हमला किया गया, जिसके खिलाफ काउंटर अटैक कर भारतीय सेना ने पाक के कई फाइटर जेट और ड्रोन को ध्वस्त कर दिया है। दोनों देशों के बढ़ते तनाव को मद्देनजर रखते हुए भारतीय बिजेनसमैन गौतम अडानी ने बड़ा बयान देते हुए भारतीय सेना के समर्थन की बात कही है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या है। 

अडानी का आया ताजा बयान 

देश के मशहूर उद्योगपति अडानी समूह के चेयरपर्सन गौतम अडानी ने इस मामले को लेकर अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लेटेस्ट ट्वीट किया है और लिखा है-

ये भी पढ़ें- अमेरिका की दो टूक, भारत के काउंटर अटैक को समर्थन; पाकिस्तान को करारा जवाब

इस वक्त दुनिया भारत की असली ताकत और एकता को दिखाने का है। जो उसकी समानता के संग उसकी विविधता में भी निहित है।

फोटो क्रेडिट- एक्स

हम अटूट एकजुटता के साथ खड़े हैं और अपने सशस्त्र बलों को समर्थन देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं, क्योंकि वे हमारी मातृभूमि की आत्मा और हमारे आदर्शों की भावना की रक्षा करते हैं।

पाकिस्तान में मचा हडकंप

8 मई देर शाम को भारत के सीमावर्ती इलाको में पाकिस्तानी सेना ने हवाई हमले के जरिए घुसपैठ करने की कोशिश की।  जिसके खिलाफ इंडियन आर्मी ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान में अंदर घुसकर हमला कर  दिया है। जिसके चलते पड़ोसी मुल्क में हडकंप मच गया है। 

ये भी पढे़ं- पठानकोट में पाकिस्तान का फाइटर जेट ढेर, भारतीय सेना का जबरदस्त काउंटर अटैक