विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पठानकोट में पाकिस्तान का फाइटर जेट ढेर, भारतीय सेना का जबरदस्त काउंटर अटैक

Published: Thu, 08 May 2025 11:54 PM (IST)Updated: Thu, 08 May 2025 11:59 PM (IST)

India vs Pakistan पाकिस्तान ने फिर से भारत के सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन से हमला किया है। इसके जवाब में ...और पढ़ें

भारतीय सेना का पाकिस्तान को करारा जवाब (फोटो क्रेडिट- फाइल)
भारतीय सेना का पाकिस्तान को करारा जवाब (फोटो क्रेडिट- फाइल)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने 8 मई की रात एक बार फिर से भारत के सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन से हमला किया है, जिसका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया है। 

इसके तहत लाहौर में मिसाइलें दागी गई हैं। इसके अलावा अब खबर आ रही है कि पठानकोठ में भारतीय सेना ने पाकिस्तान का एक फाइटर प्लेन को मार गिराया है। आइए इस मामले को थोड़ा और विस्तार से जानते हैं। 

पाकिस्तानी फाइटर जेट ध्वस्त 

दुश्मन देश के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना ने अपनी ताकत प्रमाण दिया है। इसके तहत सबसे बड़ी कार्रवाई पठानकोठ में देखने को मिली है। देश के काउंटर अटैक में पाक के फाइटर जेट को मिट्टी में मिला दिया है। 

ये भी पढ़ें- अमेरिका की दो टूक, भारत के काउंटर अटैक को समर्थन; पाकिस्तान को करारा जवाब

समाचार एजेंसी एएनआई ने कई सूत्रों के हवाले से बताया है कि भारतीय वायु रक्षा बलों ने पठानकोट सेक्टर में एक पाकिस्तानी वायुसेना के जेट को मार गिराया है।

फोटो क्रेडिट- एक्स

हालांकि, पूरी जानकारी  और आधिकारिक सरकारी पुष्टि का इंतजार है। लेकिन जिस तरह की खबरें चल रही हैं, उस आधार पर भारतीय सेना ने पाकिस्तान की नापाक करतूत को मुंहतोड़ जवाब दिया है। 

पाकिस्तान के लिए काल बना S-400

जैसे ही पाकिस्तान की तरफ से जम्मू, पठानकोठ और जैसलमेर सहित बॉर्डर कि निकटवर्ती इलाकों फायरिंग और ड्राेन से हमला किया है। लेकिन पाक के लिए भारत का S-400 सुरक्षा कवच काल बन गया है। एस-400 ने पाकिस्तान के हमलों को नाकाम कर दिया है। 

ये भी पढ़ें- क्या है भारत का सीड ऑपरेशन, जिससे खौफ में हैं पाकिस्तानी, पढ़िए पूरी डिटेल्स