विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर-मध्य भारत में 'लू' का अलर्ट, 26 मई तक केरलम में दस्तक दे सकता है मानसून; IMD का लेटेस्ट अपडेट

Published: Tue, 19 May 2026 06:00 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 19 May 2026 06:53 AM (GMT+05:30)

मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में भीषण लू की चेतावनी जारी की है, जिसमें दिल्ली-एनसीआर में तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने की आशंका है।

उत्तर व मध्य भारत में भीषण लू का अलर्ट

उत्तर व मध्य भारत में भीषण लू का अलर्ट

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इस हफ्ते के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में भीषण लू की स्थिति बनी रहने की आशंका है। 24 मई तक उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

दिल्ली एनसीआर में तापमान पहले से अधिक है और इसके और बढ़ने की आशंका है। अनुमान है कि अगले एक हफ्ते तक दिल्ली में तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। अगले तीन दिनों में तापमान 45 डिग्री तक भी पहुंच सकता है।

heatwave (3)

कहां कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली के लिए अगले दो दिनों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, छत्तीसगढ़ में तापमान में 21 मई तक तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में 24 मई तक लू चलने की आशंका है। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मंगलवार से 24 मई के बीच भीषण लू की स्थिति बन सकती है।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में 24 मई के बीच अलग-अलग तारीखों पर लू चलने की आशंका है। बिहार और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में मंगलवार से 21 मई के बीच लू चलने की आशंका है। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 20 से 24 मई तक ऐसी ही स्थितियां बनी रह सकती हैं।

mansoon kerl

केरलम में 26 मई के आसपास मानसून दे सकती है दस्तक

मौसम विभाग ने सोमवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के 26 मई के आसपास केरलम पहुंचने की संभावना है। विभाग ने कहा कि मानसून के आने का समय 26 मई से चार दिन पहले या बाद में हो सकता है। अगले पांच दिनों के दौरान केरलम और माहे के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है। (समाचार एजेंसी के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी की चपेट में दिल्ली-NCR, पारा 45 डिग्री के करीब पहुंचा; अगले चार दिन 'लू' का अलर्ट