विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भीषण गर्मी की चपेट में दिल्ली-NCR, पारा 45 डिग्री के करीब पहुंचा; अगले चार दिन 'लू' का अलर्ट

Published: Tue, 19 May 2026 04:29 AM (IST)

दिल्ली में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है, जहां सोमवार को रिज क्षेत्र में तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस ...और पढ़ें

दिल्ली में भीषण गर्मी और लू का यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

दिल्ली में भीषण गर्मी और लू का यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

HighLights

  1. रिज क्षेत्र में 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज।

  2. लोधी रोड समेत कई इलाकों में चली लू।

  3. अगले चार दिन के लिए लू का येलो अलर्ट।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आसमान से बरसती आग और भीषण गर्मी के बीच दिल्ली वासियों का हाल बेहाल है। सोमवार को ज्यादातर इलाकों में दिन का तापमान 43 या 44 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। रिज क्षेत्र में तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया तो लोधी रोड में लू चली। अगले चार भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। मौसम विभाग ने भीषण गर्मी और लू का यलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। यानी गर्मी की चुभन हाल फिलहाल कम नहीं होगी।

चिलचिलाती धूप के बीच सोमवार को 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार वाली गर्म हवा के थपेड़ों ने घर- दफ्तर से बाहर निकलने पर मानो पाबंदी लगा दी हो। लालबत्ती पर खड़े दोपहिया वाहन चालकों की स्थिति तो और भी दयनीय थी। धूप सुबह से ही तेज निकल गई थी, जो दिन चढ़ने के साथ साथ और तीखी होती गई।

आयानगर दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रहा

इन्हीं सब हालातों के बीच सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री अधिक 43.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह इस सीजन का अभी तक का सर्वाधिक है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री कम 26.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 57 से 19 प्रतिशत रहा। 44.6 डिग्री के साथ आयानगर दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रहा।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को भी आसमान साफ रहेगा। 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवा चलेगी। कहीं कहीं लू भी चलने का पूर्वानुमान है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री तो न्यूनतम 28 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।

मौसम विभाग के ही अनुसार मंगलवार से शुक्रवार तक हर रोज लू चलने का पूर्वानुमान है। इन चारों ही दिन के यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो अब दिल्ली में राजस्थान और बलूचिस्तान की तरफ से आने वाली सूखी और गर्म हवाएं चलेंगी, जिससे गर्मी बहुत अधिक बढ़ जाएगी।

सोमवार को दिल्ली में अलग अलग जगहों का अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

स्थान अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
सफदरजंग 43.4 26.3
पालम 43.5 26.9
लोधी रोड 43.8 25.4
रिज 44.6 26.8
आयानगर 44.4 25.8
नजफगढ़ 41.6 26.9
मुंगेशपुर 43.9 25.8

यह भी पढ़ें- Petrol Diesel Price Hiked: फिर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, आज से नई कीमतें लागू