यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bangladesh Crisis: क्या मेघालय के रास्ते देश में आए बांग्लादेशी घुसपैठिए? भारत-बांग्लादेश सीमा पर BSF ने बढ़ाई निगरानी
पड़ोसी देश बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद बीएसएफ ने सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने मेघालय ...और पढ़ें

HighLights
- बांग्लादेश से लगने वाली सीमा पूरी तरह सुरक्षित: BSF
- बांग्लादेशी नागरिकों का कोई अवैध प्रवेश नहीं हुआ: बीएसएफ
शिलांग, पीटीआई। पड़ोसी देश बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद अभी भी उथल-पुथल का दौर जारी है। सीमा पर घुसपैठ के किसी भी खतरे को नामाक करने के लिए सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर निगरानी को बढ़ा दिया है।
भारत-बांग्लादेश सीमा पूरी तरह सुरक्षित: BSF
BSF ने सोमवार को कहा कि मेघालय में बांग्लादेश से लगने वाली सीमा पूरी तरह से सुरक्षित है और मेघालय के रास्ते भारत में किसी भी तरह के अवैध प्रवेश के दावों को खारिज किया। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर किसी भी बांग्लादेशी नागरिकों का कोई अवैध प्रवेश नहीं हुआ है। उन्होंने भारत में अवैध तरीके से घुसपैठ करने वालों से सख्ती से निपटने की भी बात कही।
बीएसएफ ने सीमा पर बढ़ाई चौकसी
उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में पांच अगस्त को हिंसा हुई थी, जिसके बाद बाद सीमा पर बीएसएफ ने चौकसी बढ़ा दी है। उन्होंने आगे बताया कि बांग्लादेश सीमा पर अवैध प्रवेश प्रयासों को सफलतापूर्वक विफल किया गया है और इसमें शामिल लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
बीएसएफ ने घुसपैठ को किया नाकाम
मालूम हो कि हाल ही में बीएसएफ ने मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स में भारत की सीमा में प्रवेश करने वाले चार बांग्लादेशी नागरिकों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था। ये गिरफ्तारियां रातचेरा क्षेत्र में की गईं।