विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India Bangladesh Border: सीमा पर लगातार हो रही घुसपैठ की कोशिश, त्रिपुरा में पांच बांग्लादेशी गिरफ्तार

Published: Mon, 26 Aug 2024 08:12 AM (IST)

इंस्पेक्टर दास ने बताया कि अगरतला के बाहरी इलाके में सीमावर्ती लंकामुरा कस्बे में कुछ बांग्लादेशी नागरिकों के अवैध रूप ...और पढ़ें

पुलिस को बांग्लादेशी नागरिकों के अवैध रूप से घुसने की खुफिया जानकारी मिली थी।
पुलिस को बांग्लादेशी नागरिकों के अवैध रूप से घुसने की खुफिया जानकारी मिली थी।

HighLights

  1. बांग्लादेशी नागरिक होने की बात स्वीकारी
  2. पूछताछ के लिए कोर्ट से रिमांड मांगेगी पुलिस

डिजिटल डेस्क, अगरतला। पड़ोसी देश बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद भी उथल-पुथल मची हुई है। भारत में घुसपैठ के खतरों के बीच अवैध रूप से भारतीय सीमा में घुसने वाले पांच बांग्लादेशी नागरिकों को त्रिपुरा में गिरफ्तार किया गया है।

रविवार को त्रिपुरा पुलिस और सीमा सुरक्षा बल ने एक साथ अभियान चलाकर पांचों को गिरफ्तार कर लिया। पश्चिम अगरतला पुलिस थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर परितोष दास ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ये गिरफ्तारियां की गई हैं।

बांग्लादेशी नागरिक होने की बात स्वीकारी

इंस्पेक्टर दास ने बताया कि अगरतला के बाहरी इलाके में सीमावर्ती लंकामुरा कस्बे में कुछ बांग्लादेशी नागरिकों के अवैध रूप से घुसने की खुफिया जानकारी मिली थी, इसके बाद हमने यह अभियान शुरू किया। पुलिस और बीएसएफ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने बांग्लादेशी नागरिक होने की बात स्वीकार की है।

पूछताछ के लिए कोर्ट से रिमांड मांगेगी पुलिस

गिरफ्तार किए गए सभी पांच लोग बांग्लादेश के राजशाही डिवीजन के चपई नवाबगंज जिले के रहने वाले हैं। त्रिपुरा पुलिस संदिग्धों को अगरतला की कोर्ट में पाचों को पेश करेगी। पुलिस अब भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर इस अवैध घुसपैठ में शामिल सीमा पार के दलालों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए आगे की पूछताछ के लिए कोर्ट से रिमांड की मांग करेगी।

बता दें कि इससे पहले कई बांग्लादेशी नागरिकों को सीमा से अवैध घुसपैठ करते हुए पकड़ा जा चुका है।

ये भी पढ़ें: Weather Update: जन्माष्टमी पर इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम; पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।