विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: जन्माष्टमी पर इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम; पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

Published: Mon, 26 Aug 2024 07:59 AM (IST)

Weather Update राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। वहीं अगर अन्य राज्यों की बात करें ...और पढ़ें

Weather Update Today: जानिए अपने राज्यों के मौसम का ताजा अपडेट (फाइल फोटो)
Weather Update Today: जानिए अपने राज्यों के मौसम का ताजा अपडेट (फाइल फोटो)

HighLights

  1. उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश की संभवाना
  2. यूपी-बिहार से लेकर बंगाल तक होगी झमाझम बारिश
  3. दिल्ली-NCR में 26 और 27 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी

ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। अगस्त का महीना खत्म होने में बस 5 दिन शेष बचे हैं। वहीं, मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक इन्द्र देव का प्रकोप जारी है। दिल्ली से लेकर पहाड़ी राज्यों में लगातार बारिश हो रही है। सोमवार यानी आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार के दौरान कई राज्यों में बादल बरसने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, आज भी दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली के अलावा, दक्षिण और मध्य राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, उत्तरी कोंकण और गोवा, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में भारी से बहुत भारी बारिश की संभवाना जताई गई है।

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं, IMD ने  दिल्ली एनसीआर में 26 और 27 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस वजह से अगले सप्ताह दो दिन हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में 26 और 27 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी, आज भी बरसेंगे बादल

बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

बिहार की राजधानी पटना समेत राज्य में मानसून कमजोर पड़ती दिख रही है। मौसम विभाग के अनुसार,  सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर राजधानी के आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ रात्रि में छिटपुट वर्षा की संभावना है। वहीं, पांच जिलों के समस्तीपुर, बेगूसराय, औरंगाबाद , गया और नवादा में गरज-तड़क के साथ भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

यहां पढ़ें पूरी खबर- Bihar Weather Today: बिहार के 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, राजधानी में सिर्फ बूंदाबांदी; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

जन्माष्टमी के त्योहार पर कैसा रहेगा यूपी का हाल? 

राज्य के अधिकांश जिलों में 27 अगस्त तक मौसम साफ रहने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ जिलों में हल्की और भारी बारिश की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 26 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 26 अगस्त को बांदा, चित्रकूट, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें- Weather Update: यूपी में जन्माष्टमी पर आगरा-मथुरा, चित्रकूट व झांसी सहित कई जिलों में भारी बारिश के आसार

हिमाचल में कहीं बर्फबारी तो कहीं बारिश

हिमाचल में हिमपात और बारिश से राज्य के तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में 26 अगस्त को कुछ एक स्थानों पर वर्षा का अनुमान है। 27 व 28 अगस्त को चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर में भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 42 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं, जिन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Himachal Weather: कहीं बर्फबारी तो कहीं बारिश, हिमाचल में ठंडा हुआ तापमान; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

अगले 24 घंटों के दौरान इन राज्यों में होगी बारिश 

बारिश की चेतावनी देते हुए मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण और मध्य राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, उत्तरी कोंकण और गोवा, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में भारी से बहुत भारी बारिश की संभवाना है। कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया है। वहीं, विदर्भ में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो बार भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से तेज बारिश संभव है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।