यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal Weather: कहीं बर्फबारी तो कहीं बारिश, हिमाचल में ठंडा हुआ तापमान; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Himachal Weather हिमाचल प्रदेश में कहीं बर्फबारी तो कहीं बारिश होने से तापमान ठंडा हो गया है। मौसम विभाग ने ...और पढ़ें

HighLights
- शिमला में अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज
- लाहुल सहित मनाली घाटी में अगस्त में महसूस हुई ठंड
राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में शिंकुला, बारालाचा, कुंजुम सहित अन्य ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ है जबकि प्रदेश में कई स्थानों पर वर्षा हुई है। सोलन में 48.8, धर्मशाला में 30, कसौली में 25.6, बरठीं में 19.4, मंडी में 11.8 शिमला में पांच मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
तापमान में आई गिरावट
हिमपात व वर्षा से प्रदेश में तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में 26 अगस्त को कुछ एक स्थानों पर वर्षा का अनुमान है। 27 व 28 अगस्त को चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर में भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 42 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं, जिन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।
अगस्त में महसूस होने लगी ठंड
लाहुल सहित मनाली घाटी में अगस्त में ठंड महसूस होने लगी है। रविवार दोपहर बाद हामटा, इंद्रकिला, हनुमान टिब्बा, मकरवेद व शिकरवेद, चंद्रखणी, दशोहर व भृगु लेक में हिमपात हुआ।
यह भी पढ़ें: Himachal Weather News: हिमाचल में 27 से फिर भारी बारिश का अलर्ट; प्रदेश की 35 सड़कें बंद
जंस्कार, लेह लद्दाख व काजा घाटी की ओर वाहनों की आवाजाही सुचारू रही। लाहुल की ओर लेडी आप केलंग, दारचा की पहाड़ियों, चंद्रताल, चंद्रभागा पीक में हिमपात हुआ। रविवार को लंबे समय बाद रोहतांग दर्रे में 93 पर्यटक वाहन पहुंचे।
ये दर्ज किया गया तापमान
तापमान की बात करें तो शिमला का न्यूनतम तापमान 17.0 और अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धर्मशाला का न्यूनतम तापमान 20.0 और अधिकतम तापमान 29.9, ऊना का न्यूनतम 20.2 और अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
