CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष ने टाला जन महाभियोग, शनिवार को खरगे के आवास पर होगी मीटिंग
विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित 'जन-महाभियोग' बारिश के कारण स्थगित कर दिया है। अब ...और पढ़ें

शनिवार को खरगे के आवास पर जनसंसद। (फाइल फोटो)
HighLights
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन-महाभियोग स्थगित।
अब शनिवार को खरगे के आवास पर होगी जन संसद।
विपक्ष का आरोप: लोकतंत्र नष्ट करने का प्रयास।
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। विपक्षी दलों ने एसआइआर-वोट चोरी मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुक्रवार को प्रस्तावित 'जन-महाभियोग' राजधानी में रुक-रुककर जारी बारिश के कारण एक दिन के लिए स्थगति कर दिया गया।
अब शनिवार दोपहर तीन बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर जन संसद बुलाई गई है। रामलीला मैदान में वोट चोरी के खिलाफ विपक्ष की रैली से पहले सीईसी को प्रतीकात्मक रूप से हटाने का संदेश देने के लिए यह जन संसद बुलाई गई है।
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन-महाभियोग के लिए खरगे के आवास 10 राजाजी मार्ग पर आइएनडीआइए के सांसद-नेता शुक्रवार दोपहर में पहुंच गए थे। लेकिन, लगातार बारिश के कारण खुले में आयोजन संभव नहीं था। नेता विपक्ष राहुल गांधी ने वहां मौजूद पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी विपक्षी नेताओं ने सर्वसम्मति से अब शनिवार को इसे बुलाने का निर्णय लिया है।
राहुल गांधी ने कहा कि जन-महाभियोग तथा रामलीला मैदान की रैली दोनों ज्ञानेश कुमार ही नहीं, बल्कि पीएम नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उनकी टीम द्वारा लोकतंत्र को नष्ट करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के खिलाफ है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ही नहीं, आम नागरिकों को भी रैली में आने से रोका जा रहा है। उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, तेलंगाना जैसे प्रदेशों से लोगों को आने से रोकने के लिए ट्रेनें रद की जा रही हैं और बसों को रोका जा रहा है।
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने दावा किया कि भाजपा प्रबंधन से चुनाव जीत रही है, वोट से नहीं। उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव ने इसे साबित किया है। रणनीति बनी है कि राहुल गांधी, खरगे, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी से लेकर विपक्ष के तमाम दिग्गज नेता खरगे के निवास से बसों में सवार होकर मिंटो रोड पहुंचेंगे। वहीं, अन्य विपक्षी सांसद कंस्टीच्यूशन क्लब से बसों से मिंटो रोड जाएंगे। यहां से विपक्षी नेताओं का काफिला मार्च करते हुए रामलीला मैदान पहुंचेगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।