Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Ind vs Afg- Watch live
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

Independence Day 2023 LIVE: PM Modi ने तीन बुराइयों के खिलाफ लड़ने की अपील की, कहा- ये हमारे राष्‍ट्रीय चरित्र पर दाग लगाती हैं

77th Independence Day PM Modi Red Fort Speech: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को दिल्ली के लाल किले से राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि वे अगली बार फिर से प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस से संबंंधित लाइव अपडेट्स के लिए इसी पेज पर बने रहें।

By Narender SanwariyaTue, 15 Aug 2023 01:46 PM (GMT+05:30)
News Article Hero Image

Independence Day 2023, PM Modi Speech: आज देशभर में 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात हैं। इस मौके पर पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 10वीं बार राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने परिवारवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार किया।

पीएम मोदी ने इस दौरान यह भी कहा कि वे अगली बार फिर 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे और देश की उपलब्धियों को जनता के सामने रखेंगे। मोदी का यह लगातार 10वां स्वतंत्रता दिवस संबोधन है।

PM Modi Speech On Independence Day 2023 Live Updates | पीएम मोदी का स्वतंत्रता दिवस पर भाषण लाइव

15 Aug 20231:46:15 PM
Independence Day 2023 LIVE: दक्षिण कोरिया ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई

भारत में दक्षिण कोरिया के राजदूत चांग जे बोक कहते हैं, "15 अगस्त भारत और कोरिया दोनों के लिए स्वतंत्रता दिवस है। इसलिए, मैं भारत और भारत के लोगों को हार्दिक बधाई देना चाहता हूं।" उन्होंने यह भी कहा कि फरवरी के अंत से, कोरियाई दूतावास द्वारा नातू नातू नृत्य कवर एक बड़ा हिट और वायरल था। तब से कई भारतीयों ने कोरियाई संस्कृति में रुचि दिखाई।

#WATCH | Chang Jae Bok, Ambassador of South Korea to India says, "15th of August is the Independence Day for both India and Korea. So, I would like to extend my heartfelt congratulations to India and the people of India."

He also says, "Since the end of February, 'Naatu Naatu'… pic.twitter.com/A93XltUGl2

— ANI (@ANI) August 15, 2023

15 Aug 20231:42:22 PM
Independence Day 2023: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। बता दें, भारत को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी।

#WATCH | Delhi: Lok Sabha Speaker Om Birla hoists the national flag on the 77th Independence Day. pic.twitter.com/KX0KnaEpuC

— ANI (@ANI) August 15, 2023

15 Aug 202312:12:46 PM
Independence Day 2023 पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छत्रसाल स्टेडियम में फहराया तिरंगा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छत्रसाल स्टेडियम में तिरंगा फहराया और स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लिया। देश आज अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।

#WATCH | Delhi CM Arvind Kejriwal hoisted the Tiranga & participated in the Independence Day celebrations at the Chhatrasal Stadium pic.twitter.com/mUf3FZDKNJ

— ANI (@ANI) August 15, 2023

15 Aug 202312:10:23 PM
Independence Day 2023 LIVE: खरगे बोले- 'मैं 2024 में एक बार फिर झंडा फहराऊंगा' कहना PM का अहंकार है

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खऱगे ने कहा कि हर व्यक्ति कहता है कि हम बार-बार जीतकर आते हैं, लेकिन आपको जिताना या हराना यह जनता के हाथ में है, मतदाताओं के हाथ में है। 2023 में यह कहना, मैं 2024 में एक बार फिर झंडा फहराऊंगा अहंकार है। अगर वह स्वतंत्रता दिवस पर भी विपक्ष पर टिप्पणी करते रहेंगे तो वह देश का निर्माण कैसे करेंगे?

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुई कांग्रेस, खाली रही मल्लिकार्जुन खरगे की कुर्सी; सामने आई वजह

#WATCH | Congress president Mallikarjun Kharge says, "Every person says that they come back again and again after winning. But making you win or lose is in the hands of people, in the hands of voters. To say in 2023, 'I will hoist the flag once again in 2024' is arrogance. If he… https://t.co/cGpDtbCNAb pic.twitter.com/dREbYVG97F

— ANI (@ANI) August 15, 2023

#WATCH | Congress president Mallikarjun Kharge says, "Every person says that they come back again and again after winning. But making you win or lose is in the hands of people, in the hands of voters. To say in 2023, 'I will hoist the flag once again in 2024' is arrogance. If he… https://t.co/cGpDtbCNAb pic.twitter.com/dREbYVG97F

— ANI (@ANI) August 15, 2023

15 Aug 202311:58:22 AM
Independence Day 2023: कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा- जनता तय करेगी, 2024 में कौन आ रहा है

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने पीएम मोदी के अगले 15 अगस्त को इसी लाल किले से देश की उपलब्धियां आपके सामने रखूंगा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 2024 के चुनाव में देश की जनता तय करेगी कि कौन वापस आ रहा है और कौन नहीं। कम से कम 2024 का इंतज़ार करें।

#WATCH | Congress MP KC Venugopal says, "In the 2024 elections people of the country will decide who is coming back & who is not. Let us at least wait for 2024..." pic.twitter.com/K5DjYzMs5K

— ANI (@ANI) August 15, 2023

15 Aug 202311:55:09 AM
Independence Day 2023: खरगे बोले- पीएम मोदी अगले साल फिर तिरंगा फहराएंगे, लेकिन अपने घर में

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी के अगले 15 अगस्त को इसी लाल किले से देश की उपलब्धियां आपके सामने रखूंगा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे अगले साल एक बार फिर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, लेकिन ऐसा वे अपने घर पर करेंगे।

#WATCH | "He will hoist the National Flag once again next year, he will do that at his home," Congress president Mallikarjun Kharge reacts to PM Modi's "The next 15th August, from this Red Fort, I will present before you the achievements of the country" pic.twitter.com/jtky2ms7rz

— ANI (@ANI) August 15, 2023

15 Aug 202311:37:59 AM
Independence Day 2023: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर वलसाड में तिरंगा फहराया। भारत आज अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।

Gujarat CM Bhupendra Patel hoists the Tricolour in Valsad on 77th #IndependenceDay pic.twitter.com/5XIGsQtgyl

— ANI (@ANI) August 15, 2023

15 Aug 202311:35:37 AM
Independence Day 2023: नेपाल के प्रधानमंत्री ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत के नागरिकों को शुभकामनाएं दी हैं। आज भारत अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।

Prime Minister of Nepal, Pushpa Kamal Dahal 'Prachanda' extends best wishes and greetings to PM Narendra Modi and citizens of India, on #IndependenceDay pic.twitter.com/NbQabry0ss

— ANI (@ANI) August 15, 2023

15 Aug 202311:32:13 AM
Independence Day 2023: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में अपने आवास पर तिरंगा फहराया। देखें वीडियो...

#WATCH | Union Minister Nitin Gadkari hoists the Tiranga at his residence in Delhi on #IndependenceDay pic.twitter.com/kJzNWEDc0C

— ANI (@ANI) August 15, 2023

15 Aug 202311:08:18 AM
Independence Day 2023: INS सह्याद्रि और कोलकाता पर फह

77वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भारतीय नौसेना के युद्धपोतों, आईएनएस सह्याद्रि और आईएनएस कोलकाता पर भारतीय तिरंगा फहराया गया। अभ्यास-मालाबार 2023 में भाग लेने के लिए जहाज ऑस्ट्रेलिया में हैं।

#WATCH | The Indian Tricolour was hoisted onboard the Indian Naval Warships, INS Sahyadri and INS Kolkata at Sydney, Australia to commemorate the 77th Independence Day.

The ships are in Australia to participate in Exercise-Malabar 2023

(Video source: Indian Navy) pic.twitter.com/fwtiGSg3X6

— ANI (@ANI) August 15, 2023

15 Aug 202311:03:43 AM
Independence Day 2023 पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने फहराया तिरंगा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में तिरंगा फहराया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी भाग लिया।

#WATCH | Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel hoisted the Tiranga and participated in #IndependenceDay celebrations in Raipur. pic.twitter.com/IBtclkeVbH

— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) August 15, 2023

15 Aug 202311:02:03 AM
Independence Day 2023 पर केरल के मुख्यमंत्री ने फहराया तिरंगा

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरुवनंतपुरम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। भारत को आज के ही दिन 1947 में आजादी मिली थी।

#WATCH | Kerala CM Pinarayi Vijayan hoists the national flag in Thiruvananthapuram on 77th Independence Day pic.twitter.com/z1tvr8ofRB

— ANI (@ANI) August 15, 2023

15 Aug 202310:59:15 AM
Independence Day 2023 LIVE: BSF ने अटारी-वाघा सीमा पर मनाया स्वतंत्रता दिवस

देश आज अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पंजाब के अमृतसर में अटारी-वाघा सीमा पर स्वतंत्रता दिवस मनाया।

#WATCH | Border Security Force (BSF) celebrates Independence Day at the Attari-Wagah Border in Punjab's Amritsar. pic.twitter.com/yvUC7rEYBd

— ANI (@ANI) August 15, 2023

15 Aug 202310:55:30 AM
Independence Day 2023: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फहराया तिरंगा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया और पटियाला में स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लिया। देखें वीडियो...

#WATCH | Punjab CM Bhagwant Mann hoisted the Tiranga and participated in #IndependenceDay celebrations in Patiala. pic.twitter.com/2No8zFgYAj

— ANI (@ANI) August 15, 2023

15 Aug 202310:53:59 AM
Independence Day 2023 पर पानी के अंदर फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज

स्वतंत्रता दिवस पर तमिलनाडु के रामेश्वरम के पास भारतीय तटरक्षक बल के जवानों द्वारा पानी के अंदर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। देखें वीडियो...

#WATCH | Underwater hoisting of national flag by Indian Coast Guard personnel near Rameshwaram, Tamil Nadu on Independence Day

(Video source: Indian Coast Guard) pic.twitter.com/SPGsU3HxDj

— ANI (@ANI) August 15, 2023

15 Aug 202310:52:08 AM
Independence Day 2023 पर ममना बनर्जी ने फहराया तिरंगा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। आज देश अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। देश को आजादी 15 अगस्त 1947 को मिली थी।

#WATCH | West Bengal CM Mamata Banerjee hoists the Tricolour on 77th Independence Day in Kolkata pic.twitter.com/857Y5IFEFs

— ANI (@ANI) August 15, 2023

15 Aug 202310:43:13 AM
Independence Day 2023: धर्मंद्र प्रधान ने बताया, PM मोदी ने क्यों कहा- मेरे प्रिय परिवार जन

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पीएम मोदी ने 2040 तक विकसित भारत के लिए एक रोडमैप बनाया है। वह लोगों से जुड़े, जब उन्होंने उन्हें मेरे प्रिय परिवार जन के रूप में संबोधित किया...आज, देश पीएम मोदी के नेतृत्व में प्रगति कर रहा है।

#WATCH | Union Minister Dharmendra Pradhan says, "PM Modi has created a roadmap for developed India till 2040. He connected with the people when he addressed them as 'Mere Priya Parivaar Jan'...Today, the country is progressing under the leadership of PM Modi..." pic.twitter.com/nkRuJQnU8N

— ANI (@ANI) August 15, 2023

15 Aug 202310:40:53 AM
Independence Day 2023: जेपी नड्डा ने भाजपा मुख्यालय पर फहराया तिरंगा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर तिरंगा फहराया। देश आज अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।

#WATCH | BJP national president JP Nadda hoisted the Tiranga at party Headquarters in Delhi, on #IndependenceDay pic.twitter.com/PzXtj9P632

— ANI (@ANI) August 15, 2023

15 Aug 202310:33:38 AM
Independence Day 2023 पर PM Modi ने बताया, वे कैसा भारत बनाना चाहते हैं

पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से कहा कि हमें वो भारत बनाना है...जो पूज्य बाबू के सपनों का था, जो हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का सपना था, जो हमारे वीर शहीदों का था, जो हमारी वीरांगनाओं का था, जिन्होंने मातृभूमि के लिए अपना जीवन दे दिया था।

15 Aug 202310:31:14 AM
'मैं संसद में बोलता हूं तो मेरा माइक बंद कर दिया जाता है' बोले खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का कहना है कि मुझे यह कहते हुए पीड़ा हो रही है कि आज लोकतंत्र, संविधान और संस्थान पर बहुत बड़ा खतरा है। सदन में विपक्ष के सांसदों को निलंबित कर उनकी आवाज़ को कुचलने की कोशिश की जाती है और यह कहते हैं कि हम लोकतंत्र बनाते हैं। भारत में 140 करोड़ लोग समर्पित हैं, लेकिन सदन में जब मैं अपनी बात करने के लिए उठता हूं तो माइक बंद कर दी जाती है।

#WATCH | Congress President Mallikarjun Kharge says government trying to muzzle the voice of the opposition

"Opposition MPs in Parliament being suspended...Sansad mein jab mein khud hi baat karne ke liye uthta hun toh mera mike bandh ho jata hai..." pic.twitter.com/VMmhmjLJdH

— ANI (@ANI) August 15, 2023

15 Aug 202310:15:18 AM
Independence Day 2023 पर PM Modi ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
blog images

पीएम मोदी ने कहा कि हमने पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से ढाई लाख करोड़ रुपये किसानों के खाते में जमा किए हैं। हर घर में शुद्ध पानी पहुंचे, इसके लिए हमने जल जीवन मिशन पर दो लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं! हमने आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 हजार करोड़ रुपये खर्च किए हैं, ताकि गरीब को दवाई मिले और उनका अच्छे से इलाज हो। इतना ही नहीं, हमने पशुधन को बचाने के लिए करीब-करीब 15 हजार करोड़ रुपये टीकाकरण के लिए लगाये हैं!

15 Aug 202310:12:37 AM
PM Modi बोले- देश जब आर्थिक रूप से समृद्ध होता है तो देशवासियों का सामर्थ्य बढ़ता है
blog images

पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि देश जब आर्थिक रूप से समृद्ध होता है तो सिर्फ तिजोरी नहीं भरती है, देश का सामर्थ्य बढ़ता है, देशवासियों का सामर्थ्य बढ़ता है।

15 Aug 202310:08:57 AM
Independence Day 2023: PM बोले- जिसका शिलान्यास हमारी सरकार करती है, उसका उद्घाटन भी हम ही करते हैं
blog images

लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत पुरानी सोच, पुराने ढर्रे को छोड़ करके, लक्ष्यों को तय करके, लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए चल रहा है। उन्होंने कहा कि जिसका शिलान्यास हमारी सरकार करती है, उसका उद्घाटन भी हम अपने कालखंड में ही करते हैं।

15 Aug 202310:06:05 AM
Independence Day 2023: 'ये मोदी है, समय के पहले नई संसद बना के रख दी' लाल किले से बोले प्रधानमंत्री

पीएम मोदी ने राष्ट्र को 10वीं बार संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे देश में 25 साल से चर्चा हो रही थी कि नई संसद बने, लेकिन ये मोदी है...समय के पहले नई संसद बना के रख दिया। ये काम करने वाली सरकार है, निर्धारित लक्ष्यों के साथ काम करने वाली सरकार है।

15 Aug 202310:03:29 AM
Independence Day 2023 LIVE: बिहार के सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक, मंच के पास पहुंचा युवक

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक होने का मामला सामने आया है। एक युवक ने सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए गांधी मैदान में मंच के समीप पहुंच गया। उसने मुख्यमंत्री से अपना गुस्सा जताया।

15 Aug 20239:59:30 AM
Independence Day 2023 LIVE: जेपी नड्डा ने आवास पर फहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में अपने आवास पर तिरंगा फहराया। देश आज अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।

#WATCH | BJP national president JP Nadda hoists the Tiranga at his residence in Delhi, on #IndependenceDay pic.twitter.com/toqfrWeiwq

— ANI (@ANI) August 15, 2023

15 Aug 20239:56:32 AM
Independence Day 2023: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी बोले- देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस पर देहरादून में अपने आवास पर तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को पूरा करने का काम कुशलतापूर्वक चल रहा है। देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। आइए, हम सब भारत को सर्वश्रेष्ठ, सशक्त और अग्रणी बनाने का संकल्प लें।

#WATCH | Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami says, "...On #IndependenceDay, I extend my greetings to everyone...The work to fulfil the dreams of freedom fighters is going on efficiently, under the leadership of PM Modi. The country is going ahead in all sectors. Let us all pledge… https://t.co/Rg8WEAtPs3 pic.twitter.com/iYWk31bnle

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 15, 2023

15 Aug 20239:46:41 AM
Independence Day 2023 Celebration में नहीं पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, खाली रही कुर्सी

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए नहीं पहुंचे। उनकी कुर्सी खाली रही। कांग्रेस ने इस पर कहा कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। इसलिए वे समारोह में नहीं पहुंचे। 

15 Aug 20239:43:14 AM
LIVE Independence Day: PM Modi ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने वाले मेहमानों से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में लाल किले से 10वीं बार राष्ट्र को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने वाले मेहमानों से मुलाकात की।

Independence Day 2023: PM मोदी बोले- अगली बार 15 अगस्त को लाल किले से फिर करूंगा देश की उपलब्धियां का गौरवगान

#WATCH | Prime Minister Narendra Modi meets guests who participated in #IndependenceDay celebrations at the Red Fort, in Delhi. pic.twitter.com/gSZKKJFs92

— ANI (@ANI) August 15, 2023

15 Aug 20239:39:25 AM
Independence Day 2023: PM Modi के संबोधन के बाद छोड़े गए तिरंगे के रंग के गुब्बारे

दिल्ली में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10वीं बार राष्ट्र को संबोधित किया। प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संबोधन समाप्त करते ही तिरंगे के रंग के गुब्बारे छोड़े गए।

#WATCH | Balloons in the colours of the Tiranga released, as Prime Minister Narendra Modi concludes his address to the nation from the ramparts of the Red Fort in Delhi.#IndependenceDay2023 pic.twitter.com/2r0Hev9GoX

— ANI (@ANI) August 15, 2023

15 Aug 20239:35:37 AM
Independence Day 2023 speech: PM Modi बोले- अगले 25 साल में हमें एकता के मंत्र के साथ आगे बढ़ना है

पीएम मोदी का कहना है कि किसी राष्ट्र का राष्ट्रीय चरित्र विकसित राष्ट्र बनने के लिए सबसे बड़ा उत्प्रेरक एजेंट है। उन्होंने कहा कि अगले 25 साल में हमें एकता के मंत्र के साथ आगे बढ़ना है।

#WATCH | PM Modi says the national character of a nation is the biggest catalyst agent to become a developed nation

"In next 25 years, we must move forward with the mantra of unity.." PM says. pic.twitter.com/agzvOxrS9S

— ANI (@ANI) August 15, 2023

15 Aug 20239:32:11 AM
Independence Day 2023: 2047 में विकसित देश होगा भारत, PM Modi ने जताया विश्वास

पीएम मोदी ने कहा- मेरा दृढ़ विश्वास है कि जब देश 2047 में आजादी के 100 साल का जश्न मनाएगा, तो देश एक विकसित भारत होगा। मैं यह बात अपने देश की क्षमता और उपलब्ध संसाधनों के आधार पर कहता हूं, लेकिन समय की मांग तीन बुराइयों से लड़ने की है। ये हैं- भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टिकरण।

#WATCH | PM Narendra Modi says, "...I firmly believe that when the country will celebrate 100 years of freedom in 2047, the country would be a developed India. I say this on the basis of the capability of my country and available resources...But the need of the hour is to fight… pic.twitter.com/IbODcqlW6b

— ANI (@ANI) August 15, 2023

15 Aug 20239:22:51 AM
Independence Day 2023: PM Modi बोले- वंशवाद और तुष्टिकरण ने देश को नष्ट कर दिया

लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस के भाषण में पीएम मोदी ने वंशवादी राजनीति पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज परिवारवाद और तुष्टीकरण ने हमारे देश को नष्ट कर दिया है। एक राजनीतिक दल का प्रभारी केवल एक परिवार कैसे हो सकता है? उनके लिए उनका जीवन मंत्र है- परिवार की पार्टी, परिवार द्वारा और परिवार के लिए।  प्रधानमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार ने हमारे देश को दीमक की तरह नोंच लिया है...लेकिन ये मोदी के जीवन का कमिटमेंट है...कि मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ता रहूंगा।

#WATCH | PM Modi speaks on dynastic politics during his Independence Day speech

"Today, 'parivarvaad' and appeasement has destroyed our country. How can a political party have only one family in charge? For them their life mantra is- party of the family, by the family and for… pic.twitter.com/xxmumTCc4Z

— ANI (@ANI) August 15, 2023

15 Aug 20239:16:44 AM
LIVE Independence Day 2023: PM Modi बोले- चुनो चुनौती सीना तान, जग में बढ़ाओ देश का नाम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को 10वीं बार संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एक कविता भी सुनाई, जो इस प्रकार है-

चलता चलाता कालचक्र, अमृत काल का भालचक्र
सबके सपने अपने सपने, पनपे सपने सारे
धीर चले वीर चले, चले युवा हमारे
नीति सही, रीति नई, गति सही राह नई
चुनो चुनौती सीना तान, जग में बढ़ाओ देश का नाम।

#WATCH | ..."Chalta chalata kaal chakra, Amrit kaal ka bhaal chakra, sabke sapne apne sapne, panpe sapne saare, dheer chale veer chale, chale yuva humare, neeti sahi reeti naayi, gati sahi raah nayi, chuno chunauti seena taan, jag mein badhao desh ka naam..." PM Modi on 77th… pic.twitter.com/o6KUmBe0Mt

— ANI (@ANI) August 15, 2023

15 Aug 20239:10:52 AM
PM Modi बोले- अगले 15 अगस्त को इसी लाल किले से मैं देश की उपलब्धियों को आपके सामने रखूंगा

पीएम नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा- 2019 में, प्रदर्शन के आधार पर, आपने मुझे एक बार फिर आशीर्वाद दिया... अगले पांच साल अभूतपूर्व विकास के हैं। 2047 के सपने को साकार करने का सबसे बड़ा स्वर्णिम क्षण आने वाले पांच साल हैं। अगली बार 15 अगस्त को इसी लाल किले से मैं देश की उपलब्धियों और विकास को आपके सामने रखूंगा।

#WATCH | PM Narendra Modi says, "In 2019, on the basis of performance, you blessed me once again...The next five years are for unprecedented development. The biggest golden moment to realise the dream of 2047 is the coming five years. The next time, on 15th August, from this Red… pic.twitter.com/PtwL73Sahg

— ANI (@ANI) August 15, 2023

15 Aug 20239:06:00 AM
PM Modi Speech LIVE: प्रधानमंत्री बोले- मैं आपके लिए जीता हूं, आपके लिए सपना देखता हूं

प्रधानंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मैं आपके बीच से निकला हूं, आपके लिए जीता हूं... पसीना भी आता है तो आपके लिए। सपना भी देखता हूं तो आपके लिए।

15 Aug 20238:56:17 AM
Live Independence day 2023: पीएम मोदी बोले- सीमा पर मेरा पहला गांव है, आखिरी नहीं

पीएम मोदी ने कहा कि वाइब्रेंट बॉर्डर गांव को देश का आखिरी गांव कहा जाता था। हमने वह मानसिकता बदल दी। वह देश का आखिरी गांव नहीं हैं। आप सीमा पर जो देख सकते हैं, वह मेरे देश का पहला गांव है...मुझे खुशी है कि इस कार्यक्रम के विशेष अतिथि इन सीमावर्ती गांवों के 600 प्रधान हैं। वे यहां लाल किले पर इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने आए हैं।

#WATCH | PM Narendra Modi says, "...The Vibrant Border Villages were called the last villages of the country. We changed that mindset. They are not the last villages in the country. What you can see at the borders is the first village in my country...I am delighted that special… pic.twitter.com/Np9PC2ODDp

— ANI (@ANI) August 15, 2023

15 Aug 20238:51:06 AM
PM Modi Speech LIVE: प्रधानमंत्री बोले- भ्रष्टाचार, परिवारवार और तुष्टिकरण से लड़ना समय की मांग

पीएम मोदी ने कहा कि तीन बुराइयों से लड़ना समय की मांग है- भ्रष्‍टाचार से मुक्ति, परिवाद और तुष्‍टीकरण। ये तीनों हमारे राष्‍ट्रीय चरित्र को दाग लगाती हैं।

15 Aug 20238:44:40 AM
Independence Day 2023: भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक होगी, PM मोदी ने दी गारंटी

77वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा कि यह मेरी गारंटी है कि भारत अगले पांच वर्षों में दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक होगा।

#WATCH | It is Modi’s guarantee that India will be among the top three economies in the world in the next 5 years, says PM Modi on #IndependenceDay2023 pic.twitter.com/kMRVpyVoCv

— ANI (@ANI) August 15, 2023

15 Aug 20238:41:32 AM
Independence Day 2023: PM Modi बोले- G20 देश भी महिला नेतृत्व वाले विकास के महत्व को पहचान रहे हैं

पीएम मोदी ने महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के महत्व पर कहा- एक चीज, जो देश को आगे ले जाएगी, वह है महिला नेतृत्व वाला विकास। आज हम गर्व से कह सकते हैं कि भारत में नागरिक उड्डयन में सबसे ज्यादा पायलट हैं। महिला वैज्ञानिक चंद्रयान मिशन का नेतृत्व कर रही हैं। जी-20 देश भी महिला नेतृत्व वाले विकास के महत्व को पहचान रहे हैं।

#WATCH | PM Modi on the importance of women-led development

"The one thing that will take the country forward is women-led development. Today, we can proudly say that India has the maximum number of pilots in civil aviation. Women scientists are leading the Chandrayaan mission.… pic.twitter.com/yL9dvTeOW3

— ANI (@ANI) August 15, 2023

15 Aug 20238:37:25 AM
Independence Day 2023 LIVE: पीएम मोदी बोले- हमारी स्थिति दुनिया से बेहतर

पीएम मोदी का कहना है, दुनिया अभी भी कोरोना से उबर नहीं पाई है। युद्ध ने एक और संकट को जन्म दे दिया। आज दुनिया महंगाई के संकट से जूझ रही है। महंगाई ने पूरी वैश्विक अर्थव्यवस्था को अपनी गिरफ्त में ले लिया है...यह दुर्भाग्यपूर्ण है जब हम अपनी जरूरत का सामान आयात करते हैं, तो हम मुद्रास्फीति भी आयात करते हैं, लेकिन भारत ने मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए सभी प्रयास किए... हम सिर्फ इसलिए संतुष्ट नहीं हो सकते कि हमारी स्थिति बाकी दुनिया से बेहतर है। मेरे देश के नागरिकों पर महंगाई का बोझ और कम हो इसके लिए मुझे और कदम उठाने होंगे। हम वो कदम उठाएंगे और मेरे प्रयास जारी रहेंगे..."

#WATCH | PM Narendra Modi says, "The world has still not recovered from Corona. The war gave rise to another crisis. Today, the world is facing the crisis of inflation. Inflation has the entire global economy in its clutches...It is unfortunate that when we import goods of our… pic.twitter.com/hTsykudGSc

— ANI (@ANI) August 15, 2023

15 Aug 20238:29:08 AM
PM Modi Speech LIVE: प्रधानमंत्री बोले- हमने देश में महंगाई पर काबू पाने के लिए कई कदम उठाए हैं

लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा कि हमने देश में महंगाई पर काबू पाने के लिए कई कदम उठाए हैं। इस दिशा में हमारा प्रयास जारी रहेगा।

#WATCH | PM Modi says, "We have taken many measures to control inflation in the country and our effort in this direction will continue". pic.twitter.com/i1A3eVtI6F

— ANI (@ANI) August 15, 2023

15 Aug 20238:26:28 AM
PM Modi Speech LIVE: विश्वकर्मा जयंती पर लॉन्च होगी विश्वकर्मा योजना, पीएम मोदी का बड़ा एलान
blog images

लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि सरकार पारंपरिक कौशल वाले लोगों के लिए अगले महीने 13,000 से 15,000 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ विश्वकर्मा योजना शुरू करेगी।

15 Aug 20238:19:21 AM
PM Modi LIVE, Independence Day 2023 LIVE: पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार पर किया करारा प्रहार

लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में जब हम सत्ता में आए तो वैश्विक आर्थिक व्यवस्था में हम 10वें स्थान पर थे। आज 140 करोड़ भारतीयों के प्रयास से हम वैश्विक आर्थिक व्यवस्था में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। यह ऐसे ही नहीं हुआ।  जब भ्रष्टाचार के राक्षस ने देश को अपनी गिरफ्त में ले लिया था, तब हमने इसे रोका और एक मजबूत अर्थव्यवस्था बनाई।

#WATCH | PM Narendra Modi says, "When we came to power in 2014, we were at the 10th position in the global economic system. Today, with the efforts of 140 Crore Indians, we have reached the fifth position, This did not happen just like that. The demon of corruption that had the… pic.twitter.com/gkSrKfFxvg

— ANI (@ANI) August 15, 2023

15 Aug 20238:15:50 AM
Independence day 2023: पीएम मोदी बोले- रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म से बदल रहा देश

77वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने कहा कि रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म से देश बदल रहा है। उन्होंने कहा कि यह निश्चित है कि भारत की क्षमता और संभावनाएं भरोसे की नई ऊंचाइयों को पार करने वाली हैं। विश्वास की ये नई ऊंचाईयां, नई क्षमताओं के साथ आगे बढ़ेंगी। आज भारत को G20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने का अवसर मिला है। बीते वर्ष में जिस प्रकार भारत के कोने-कोने में G20 के अनेक आयोजन हुए, उससे दुनिया को भारत के सामान्य जन के सामर्थ्य, भारत की विविधता का परिचय हुआ है।

#WATCH | PM Narendra Modi says, "...It is certain that India's capability and possibilities are going to cross new heights of trust. These new heights of trust will go ahead with the new capabilities. Today, India has received the opportunity to host G20 Summit. In the past year,… pic.twitter.com/weglqBflVD

— ANI (@ANI) August 15, 2023

15 Aug 20238:04:55 AM
Live Independence day 2023: पीएम मोदी बोले- शांति से ही समाधान का रास्ता निकलेगा
blog images

लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा कि देश मणिपुर के लोगों के साथ है। मणिपुर के लोगों ने कुछ दिनों से जो शांति बनाए रखी है, उसको आगे बढ़ाएं। प्रधानमंत्री ने कहा कि शांति से ही समाधान का रास्ता निकलेगा। केंद्र और राज्य की सरकार मिलकर उन समस्याओं के समाधान के लिए भरपूर प्रयास कर रही है और करती रहेगी।

15 Aug 20238:01:44 AM
Independence Day 2023 LIVE: पीएम मोदी बोले- विश्वभर में भारत की चेतना के प्रति विश्वास पैदा हुआ है

पीएम मोदी ने कहा कि विश्वभर में भारत की चेतना के प्रति, भारत के सामर्थ्य के प्रति एक नया आकर्षण, एक नया विश्वास पैदा हुआ है। ये प्रकाशपुंज भारत से उठा है, जो विश्व अपने लिए ज्योति के रूप में देख रहा है।

15 Aug 20237:58:13 AM
independence day 2023 LIVE: पीएम मोदी बोले- इस कालखंड के फैसले स्वर्णिम इतिहास लिखेंगे- पीएम

लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को 10वीं बार संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, मैं उन सभी बहादुर दिलों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान दिया. पीएम मोदी ने कहा, इस कालखंड के फैसले हजार साल के स्वर्णिम इतिहास लिखेंगे।

15 Aug 20237:50:20 AM
Independence Day 2023: PM ने प्राकृतिक आपदा का सामना करने वाले सभी परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बार प्राकृतिक आपदा ने देश के कई हिस्सों में अकल्पनीय संकट पैदा कर दिया है। मैं इसका सामना करने वाले सभी परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। 

#WATCH इस बार प्राकृतिक आपदा ने देश के कई हिस्सों में अकल्पनीय संकट पैदा कर दिया है। मैं इसका सामना करने वाले सभी परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/oQ54MBC8zf

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2023

15 Aug 20237:46:30 AM
Independence day 2023 speech PM Modi: पीएम मोदी ने कहा- देश मणिपुर के लोगों के साथ
blog images

पीएम मोदी ने कहा, मैं भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान देने वाले सभी बहादुरों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। पीएम मोदी ने कहा, पिछले दिनों में मणिपुर में हिंसा का दौर चला। मां बेटियों के सम्मान से खिलवाड़ हुआ, लेकिन आज देश मणिपुर के लोगों के साथ है।

15 Aug 20237:44:06 AM
Independence Day 2023 PM Modi speech: पीएम मोदी ने कहा-140 करोड़ देशवासी मना रहे स्वतंत्रता दिवस

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और अब जनसंख्या के मामले में भी अग्रणी देश भारत है। मेरे परिवार के 140 करोड़ सदस्य आज स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं।

15 Aug 20237:37:02 AM
Independence day 2023 LIVE: PM Modi राष्ट्र को कर रहे संबोधित

 पीएम मोदी राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं। यह उनका लाल किले की प्राचीर से 10वां संबोधन है।

15 Aug 20237:32:55 AM
Independence Day 2023 Flag Hoisting: पीएम मोदी ने लाल किले पर किया ध्वजारोहण

 पीएम मोदी ने लाल किले पर ध्वजारोहण किया। वे कुछ ही देर में राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

15 Aug 20237:29:35 AM
Independence Day 2023 LIVE: CJI और अमित शाह ने एक-दूसरे को दी बधाई

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान लाल किले पर CJI डीवाई चंद्रचूड़ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक-दूसरे को बधाई दी। कुछ ही देर में पीएम मोदी देश को संबोधित करेंगे।

#WATCH | CJI DY Chandrachud and Union Home Minister Amit Shah greet each other at Red Fort during Independence Day celebrations pic.twitter.com/3EhYKb9GXC

— ANI (@ANI) August 15, 2023

15 Aug 20237:25:20 AM
Independence Day 2023: पीएम मोदी ने लाल किले पर किया गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण

77वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने लाल किले पर गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। वे कुछ ही देर में राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

#WATCH | PM Modi inspects Guard of Honour at Red Fort on 77th Independence Day pic.twitter.com/rApPoGly4X

— ANI (@ANI) August 15, 2023

15 Aug 20237:21:58 AM
Independence Day 2023: लाल किला पहुंचे पीएम मोदी

पीएम मोदी लाल किला पहुंच गए हैं। वे कुछ ही देर में 10वीं बार राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

#WATCH दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए लाल किले पहुंचे। https://t.co/6DNOVt3R2n pic.twitter.com/zFpRPK4Yjl

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2023

15 Aug 20237:14:26 AM
Independence Day Celebration में हिस्सा लेने लाल किला पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अन्य मंत्रियों के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए लाल किले पर पहुंचे। कुछ ही देर में पीएम मोदी राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

#WATCH | Union Home Minister Amit Shah along with other ministers at Red Fort to attend Independence Day celebrations pic.twitter.com/Sc3Luf1YNr

— ANI (@ANI) August 15, 2023

15 Aug 20237:12:04 AM
Independence Day पर तिरंगे के रंग से जगमगा उठी जयपुर की इमारत

राजस्थान की राजधानी जयपुर में इमारतें तिरंगे के रंग में जगमगा उठीं। शहर स्वतंत्रता दिवस के उत्साह में डूब गया है। देखें वीडियो...

#WATCH | Rajasthan: Buildings in Jaipur light up in Tricolour as city soaks in Independence Day fervour (14.08) pic.twitter.com/KTIeQxB1AL

— ANI (@ANI) August 15, 2023

15 Aug 20237:08:41 AM
Independence Day 2023: राजघाट पहुंचे पीएम मोदी, बापू को दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने राजघाट पहुंचकर बापू महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। वे कुछ ही देर में लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

#WATCH 77वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे।#IndependenceDay2023 pic.twitter.com/rctSOl0OMn

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2023

15 Aug 20237:05:30 AM
Independence Day 2023 पर किरेन रिजिजू ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। देखें वीडियो...

Hoisted National Flag at Residence
Happy Independence Day to all my fellow Indian Brothers & Sisters 🇮🇳#IndependenceDay #स्वतंत्रतादिवस #AzadiKaAmritMahotsav #JaiHind #AmritKaal #IndependenceDayIndia pic.twitter.com/zX83cuYUNU

— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) August 15, 2023

15 Aug 20236:52:20 AM
Independence Day 2023: पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण की टाइमिंग क्‍या है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्‍त 2023 की सुबह ध्वजारोहण के बाद देश को संबोधित करेंगे। लाल किले की प्राचीर से उनका भाषण सुबह 7.30 के आसपास शुरू हो सकता है।

15 Aug 20236:30:11 AM
डिजिटल पेमेंट पर पीएम मोदी ने कही थी ये बात

पीएम मोदी ने वर्ष 2019 में आज नकद-कल उधार को बदलकर डिजिटल पेमेंट को हां और नकद को ना बनाने को कहा था, आज भारत 46% रियल टाइम डिजिटल पेमेंट के साथ दुनिया में सबसे आगे है।

15 Aug 20236:16:23 AM
Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह कहां और कब होगा?

स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह हर साल दिल्‍ली में लाल किले पर होता है। 15 अगस्‍त 2023 की सुबह 7 बजे ध्वजारोहण के साथ समारोह की शुरुआत होगी।

15 Aug 20236:09:15 AM
Independence Day 2023: लाल किले में एंट्री के लिए कहां/कैसे मिलेगा पास?

लाल किले में 26 हजार से अधिक लोगों के बैठने की क्षमता है। स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए ई-टिकट आपको वेबसाइट www.aamantran.mod.gov.in पर मिलेगा। टिकट की कीमत 20 रुपये, 100 रुपये और 500 रुपये प्रति व्‍यक्ति रखी गई है। दिल्‍ली के स्‍कूल-कॉलेजों के बच्‍चों को ही फ्री पास मिलेगा।

15 Aug 20236:03:28 AM
Independence Day 2023 Modi Pagdi: स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी की पगड़ी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर स्वतंत्रता दिवस पर हर साल देश के अलग-अलग राज्यों की पगड़ी पहनते हैं। पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के जोधपुर शहर की पगड़ी पहनी थी। इस वर्ष पीएम मोदी देश के किस हिस्से की वेशभूषा में दिखेंगे, इस पर सभी लोगों की नजर बनी हुई है।

15 Aug 20235:50:20 AM
Independence Day 2023: देश की आजादी में महिलाओं की भूमिका

देश की आजादी में महिलाओं ने भी काफी अहम रोल निभाया था। जहां महात्मा गांधी जवाहरलाल नेहरू और लाला लाजपत राय जैसे स्वतंत्रता सेनानियों का नाम लिया जाता है वैसे ही रानी लक्ष्मीबाई सरोजिनी नायडू और बेगम हजरत महल को याद किया जाता है। यहां क्लिक कर जानिए इनकी पूरी कहानी...

15 Aug 20235:43:23 AM
Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस समारोह में क्‍या-क्‍या होता है?

स्वतंत्रता दिवस पर सशस्‍त्र सेनाएं और दिल्‍ली पुलिस की टुकड़ियां प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर देती हैं। ध्‍वजारोहण, 21 तोपों की सलामी और राष्ट्रगान होता है। प्रधानमंत्री का संबोधन होता है। समारोह के अंत में तिरंगे वाले गुब्बारे छोड़े जाते हैं।

15 Aug 20235:40:14 AM
ये महिलाएं रहेंगी पीएम के साथ

 रक्षा मंत्रालय के अनुसार, मेजर निकिता नायर और मेजर जैस्मीन कौर राष्ट्रीय ध्वज फहराने में प्रधानमंत्री की सहायता करेंगी। महिलाओं के सम्मान में ये फैसला लिया गया है।

15 Aug 20235:23:36 AM
Independence Day 2023 Modi Pagdi: स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी की पगड़ी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर स्वतंत्रता दिवस पर हर साल देश के अलग-अलग राज्यों की पगड़ी पहनते हैं। पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के जोधपुर शहर की पगड़ी पहनी थी। इस वर्ष पीएम मोदी देश के किस हिस्से की वेशभूषा में दिखेंगे, इस पर सभी लोगों की नजर बनी हुई है।

15 Aug 20235:18:23 AM
जब पीएम मोदी ने तोड़ा था जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड

 पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से साल 2016 में उन्होंने 94 मिनट तक देशवासियों को संबोधित कर देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया था, जिसमें उन्होंने साल 1947 में 72 मिनट तक पूरे देशवासियों को संबोधित किया था। यहां क्लिक कर जानिए पूरा किस्सा...

15 Aug 20233:32:55 AM
Independence Day 2023: सुरक्षा के खास इंतजाम

दिल्‍ली पुलिस ने लाल किले के आसपास लगभग 10 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। इसके अलावा पूरी दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। लाल किले पर कई आर्टिफिशियल इंटेजिलेंस से लैस कैमरों से नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही कई ड्रोन भी यूज किए जा रहे हैं।

15 Aug 20233:27:40 AM
Independence Day 2023: 15 अगस्त को कितने बजे चलेगी मेट्रो

स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने वालों की सुविधा के लिए डीएमआरसी ने सभी रूटों पर सुबह 5 बजे से मेट्रो शुरू करने का फैसला किया है। हालांकि सभी मेट्रो आधे-आधे घंटे के अंतराल पर चलेंगी। छह बजे के बाद सभी रूटों पर सेवाएं सामान्य हो जाएंगी।

To facilitate passengers to attend the Independence Day ceremony on 15th August 2023 (Tuesday), Delhi Metro train services on all Lines will start from 5AM from all terminal stations. The trains will run with a frequency of 30 minutes on all the Lines till 6AM.

— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) August 12, 2023
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us