विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather: शीतलहर के बीच बदलेगा मौसम, दिल्ली, यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी की चेतावनी

Published: Sun, 08 Dec 2024 06:15 AM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2024 07:53 AM (IST)

दिल्ली एनसीआर में पिछले कई दिनों से शीतलहर चल रही है। मौसम विभाग ने राजस्थान के कई शहरों में शीतलहर ...और पढ़ें

दिल्ली-यूपी शीतलहर ने बढ़ाई आफत; कश्मीर-हिमाचल में हिमपात की चेतावनी (फोटो- पीटीआई)
दिल्ली-यूपी शीतलहर ने बढ़ाई आफत; कश्मीर-हिमाचल में हिमपात की चेतावनी (फोटो- पीटीआई)

HighLights

  1. राजस्थान में कई शहरों में शीतलहर (कोल्ड वेव) का येलो अलर्ट
  2. दिल्ली में आज बारिश के आसार, शीतलहर से तापमान गिरा
  3. उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कोहरे की चेतावनी जारी

ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड काफी हो गई है। दिल्ली एनसीआर में पिछले कई दिनों से शीतलहर चल रही है। राजस्थान में कई शहरों में शीतलहर (कोल्ड वेव) का येलो अलर्ट जारी किया है। अब तो सुबह सुबह पानी में हाथ डालने में डर लगने लगा है। मौसम विभाग ने रविवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कोहरे की चेतावनी जारी की है। वहीं, आज से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश में घना कोहरा छाए रहने की आशंका जताई गई है।

दिल्ली में आज बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में रविवार को बारिश के आसार हैं। इसके बाद सोमवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इस दौरान कोहरे की चेतावनी भी दी गई है। तापमान में गिरावट का सिलसिला 10 दिसंबर को भी जारी रहेगा और कोहरा भी छाया रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे लोगों काफी ठंड महसूस होगी। इसके बाद 11 दिसंबर को भी यही स्थिति रहेगी।

हिमाचल में आज तीन दिन हिमपात व वर्षा की संभावना

हिमाचल प्रदेश में रविवार को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इससे आठ से दस दिसंबर तक हिमपात व वर्षा की संभावना है। शिमला, लाहुल स्पीति, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व सिरमौर जिलों में वर्षा हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पहले ठंड बढ़ गई। रात को न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम चल रहा है। तीन जिलों लाहुल स्पीति, कुल्लू व किन्नौर में तापमान माइनस में पहुंच गया है जबकि सबसे कम तापमान लाहुल स्पीति के ताबो में -8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि सबसे अधिक तापमान ऊना में 25 डिग्री दर्ज किया गया।

Himachal Mausam: ठंड से ठिठुरा हिमाचल, आज से इन जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना; पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

Haryana Weather: हिसार में बीती इस सीजन की सबसे ठंडी रात, आने वाले दिनों में बारिश की संभावना; पढ़ें मौसम का हाल

शिमला से भी ठंडी ऊना की रातें ऊना

वर्षा न होने से मैदानी क्षेत्रों में सुबह-सायं कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। ऊना की रातें शिमला से भी ठंडी हो गई हैं। शनिवार को जिला ऊना का न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम रहा है। इससे पहले 29 नवंबर को ऊना का सबसे कम तापमान 4.1 डिग्री दर्ज किया गया था।

घाटी लगातार भीषण ठंड की चपेट में

कड़ाके की ठंड से जूझ रही घाटी के लोगों को कोई राहत नहीं मिल रही है। हालांकि शुक्रवार की तुलना में आज न्यूनतम तापमान में थोड़ी सी बेहतरी देखने को मिली लेकिन भषण ठंड से लोगों को कोई राहत नहीं मिली। इधर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने हेल्थ एडवाइजरी घोषित कर बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर निकलने से परहेज करने की सलाह दी है। वहीं मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान भी घाटी में घाटी के मिजाज शुष्क रहने अलबत्ता भीषण ठंड का प्रकोप लगातार जारी रहने की संभावना जताई है।

8-9 दिसंबर के बीच बर्फबारी व बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान भी घाटी में शुष्क मौसम के बीच भीषण ठंड का प्रकोप जारी रहने की संभावना जताई है। सनद रहे कि विभाग ने कुछ ऊपरी इलाकों में 8-9 दिसंबर के बीच पश्चमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते हलकी बर्फबारी व बारिश होने की संभावना को छोड़ 14 दिसंबर तक घाटी में मौसम में किसी विशेष परिवर्तन के आने की कोई संभावना नहीं जताई है।

Also Read: UP Weather News: यूपी में मौसम का बदला मिजाज, बारिश और तापमान में बदलाव की संभावना; पढ़िए IMD का ताजा रिपोर्ट

Bihar Weather Today: बिहार में आज होगी झमाझम बारिश? इन लोगों से सावधानी बरतने की अपील, पढ़ें लेटेस्ट वेदर अपडेट