विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Mausam: ठंड से ठिठुरा हिमाचल, आज से इन जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना; पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

Published: Sun, 08 Dec 2024 08:22 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश में 8 से 10 दिसंबर तक बारिश और बर्फबारी हो सकती है। लाहुल स्पीति कुल्लू और किन्नौर में ...और पढ़ें

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पहले बढ़ी ठंड (फाइल फोटो)
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पहले बढ़ी ठंड (फाइल फोटो)

HighLights

  1. लाहुल स्पीति के ताबो में -8.9 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा
  2. हिमाचल में कड़ाके की ठंड से लोगों की बढ़ी परेशानी

राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में रविवार को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इससे आठ से दस दिसंबर तक हिमपात व वर्षा की संभावना है। शिमला, लाहुल स्पीति, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व सिरमौर जिलों में वर्षा हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बढ़ गई ठंड

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पहले ठंड बढ़ गई। रात को न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम चल रहा है। तीन जिलों लाहुल स्पीति, कुल्लू व किन्नौर में तापमान माइनस में पहुंच गया है जबकि सबसे कम तापमान लाहुल स्पीति के ताबो में -8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि सबसे अधिक तापमान ऊना में 25 डिग्री दर्ज किया गया।

शिमला से भी ठंडी ऊना की रातें

वर्षा न होने से मैदानी क्षेत्रों में सुबह-सायं कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। ऊना की रातें शिमला से भी ठंडी हो गई हैं। शनिवार को जिला ऊना का न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम रहा है। इससे पहले 29 नवंबर को ऊना का सबसे कम तापमान 4.1 डिग्री दर्ज किया गया था।

तापमान लुढ़कने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। शुक्रवार को ऊना का न्यूनतम तापमान 2.6 व अधिकतम 25.4 डिग्री सेल्सियस था। कड़ाके की ठंड आने वाले दिनों में लोगों की मुसीबतों को और बढ़ाने वाली है।

यह भी पढ़ें- कश्मीर में ठंड से थोड़ी राहत, गुलमर्ग सहित इन जगहों पर माइनस में पारा; आने वाले दिनों में जारी रहेगी बर्फबारी

जानें कहां कितना तापमान

स्थान न्यूनतम अधिकतम
शिमला 5.0 14.4
सुंदरनगर 2.5 20.2
भुंतर 0.4 20.8
कल्पा -1.6 11.5
धर्मशाला 5.6 18.4
ऊना 1.8 25.0
नाहन 8.6 20.7
केलंग -3.0 10.5
सोलन 0.8 18.5

मंडी में लगे भूकंप के झटके मंडी

हिमाचल की धरती फिर से भूकंप से हिली है। शुक्रवार आधी रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस बार जिला मंडी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार मंडी शहर में बीती रात 2.26 बजे भूकंप आया है जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई है।

हालांकि, जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है लेकिन लोग डर के मारे रात को घर से बाहर निकल आए। बता दें कि इससे पहले भी प्रदेश में कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें- Haryana Weather: हिसार में बीती इस सीजन की सबसे ठंडी रात, आने वाले दिनों में बारिश की संभावना; पढ़ें मौसम का हाल