Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Weather: हिसार में बीती इस सीजन की सबसे ठंडी रात, आने वाले दिनों में बारिश की संभावना; पढ़ें मौसम का हाल

    Updated: Sun, 08 Dec 2024 07:29 AM (IST)

    Haryana Weather हिमाचल प्रदेश के शिमला और जम्मू से भी ठंडा है हरियाणा का हिसार। हिसार में बीते कल यानी शुक्रवार की रात सीजन की सबसे ठंडी रात रही। हिसार का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में दो दिन तक हल्की वर्षा व छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। जानें आने वाले दिनों में हरियाणा में मौसम कैसा रहेगा।

    Hero Image
    हरियाणा का हिसार हिमाचल प्रदेश के शिमला और जम्मू से भी ठंडा (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, हिसार। पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है। उसका असर मैदानी इलाकों में ज्यादा है। हालात यह है कि हरियाणा का हिसार हिमाचल प्रदेश के शिमला और जम्मू से भी ठंडा है। उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से हिसार की शुक्रवार की रात सीजन की सबसे ठंडी रात रही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिसार का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री तक पहुंच गया। अब रविवार को प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तर और दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में दो दिन तक हल्की वर्षा व छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। उसके बाद फिर से मौसम साफ होगा।

    इस दिन बारिश की संभावना

    मौसम विज्ञानियों के अनुसार 8 और 9 दिसंबर को प्रदेश के 10 जिलों में धुंध या स्मॉग की संभावना बनी हुई है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से आठ दिसंबर से हवाओं में बदलाव होगा।

    जिससे उत्तर पूर्वी हवाएं चलने की संभावना से राज्य में आठ दिसंबर रात्रि व आठ दिसंबर को मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने तथा उत्तरी व दक्षिण पश्चिमी क्षेत्रों में कहीं हल्की वर्षा व कहीं छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है।

    कुछ क्षेत्रों में धुंध या स्मॉग रहने की संभावना

    10 से 13 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर खुष्क रहने तथा उत्तरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान राज्य के कुछ एक क्षेत्रों में अलसुबह धुंध या स्मॉग रहने की संभावना है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से ठंड का असर कम होने से फसलों तक पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ रहा था।

    यह भी पढ़ें- Weather: पानी से लग रहा डर, दिल्ली-यूपी में शीतलहर ने बढ़ाई आफत; कश्मीर-हिमाचल में हिमपात की चेतावनी

    हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में माइनस में पहुंचा तापमान

    हिमाचल प्रदेश में इससे आठ से दस दिसंबर तक हिमपात व वर्षा की संभावना है। रात को न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम चल रहा है। तीन जिलों लाहुल स्पीति, कुल्लू व किन्नौर में तापमान माइनस में पहुंच गया है। ताबो में -8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि ऊना में 25 डिग्री पारा है।

    पंजाब में आज और कल हल्की वर्षा की संभावना

    पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से रविवार व सोमवार को राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। शनिवार को फरीदकोट में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

    यह भी पढ़ें- Delhi Pollution: दिल्ली में फिर पैर पसार रहा प्रदूषण, एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 के पार; जानें NCR का हाल